Download Our App

Home » राजनीति » सोनू बचवानी बने नगर महामंत्री, सुधांशु गुप्ता बने नगर मंत्री

सोनू बचवानी बने नगर महामंत्री, सुधांशु गुप्ता बने नगर मंत्री

जबलपुर जय लोक ।भारतीय जनता पार्टी ने आज नगर संगठन में विस्तार करते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने वरिष्ठ नेताओं की सहमति लेकर संगठन विस्तार में दो युवा नेताओं को महत्वपूर्ण स्थान दिया है।

लंबे अरसे से भाजपा की युवा टीम में सक्रिय सोनू बचवानी को नगर महामंत्री एवं युवा उद्योगपति सुधांशु गुप्ता को नगर मंत्री बनाया गया है।

सोनू बचवानी के महामंत्री बनाए जाने की अटकलें काफी दिनों से चल रही थी और अब इस पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मोहर लग जाने से अंतिम घोषणा हो गई है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » सोनू बचवानी बने नगर महामंत्री, सुधांशु गुप्ता बने नगर मंत्री

Top Headlines

Live Cricket