Download Our App

Home » अपराध » सौतेली माँ के कहने पर पिता ने बेटे को गोली मारी

सौतेली माँ के कहने पर पिता ने बेटे को गोली मारी

जबलपुर (जय लोक)। संपत्ति विवाद के कारण एक सौतेली मां ने पिस्टल लाकर अपने पति को दी और  अपनी दूसरी पत्नी के कहने पर आरोपी  पिता ने बेटे को गोली मार दी। आरोपी ने संपत्ति के  विवाद को लेकर ऐसा किया। गोली बेटे के हाथ और पैर में लगी है। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आरोपी पिता और सौतेली मां फरार हैं।
घटना बुधवार रात करीब 1 बजे की है। घायल आकाश पटेल की शिकायत पर माढ़ोताल थाना पुलिस ने उसके पिता हेमचंद पटेल और सौतेली मां के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। आकाश ने पुलिस को बताया, बातचीत के दौरान सौतेली मां कमरे में गई और पिता को पिस्टल लाकर दी। बोली- इसे खत्म कर दो, जिंदा रहेगा तो परेशान करेगा, हक मांगेगा। इसके बाद पिता ने पहले हाथ में गोली मारी। वह भागा तो फिर फायर किया, गोली पैर में लगी।
आकाश घायल हालत में ही माढ़ोताल थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी नीलेश दोहरे ने बताया, देर रात घायल युवक थाने आया था। उसे तुरंत इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। फायरिंग में इस्तेमाल की गई पिस्टल लाइसेंसी थी या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।

15 साल से चल रहा था विवाद

दीनदयाल चौक में रहने वाले आकाश ने बताया कि 2008 में उसके पिता ने मां को तलाक दे दिया था। 2012 में दूसरी शादी कर ली। इसके बाद मां ने अपने हिस्से की संपत्ति मांगी, तभी से विवाद शुरू हो गया। 2022 में आकाश ने पिता के खिलाफ संपत्ति को लेकर कोर्ट में केस कर दिया। इसके बाद से पिता उस पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे।
आकाश का आरोप है कि कोर्ट में पेशी के दौरान भी पिता ने उस पर चाकू से हमला किया था, जिसकी रिपोर्ट विजय नगर थाने में दर्ज है। आकाश ने बताया, 11 जून 2025 को पिता ने फोन किया। कहा कि गांव में बदनामी हो रही है, केस वापस ले लो। इसके बाद घर-जमीन तुम्हें दे दूंगा, लेकिन मैंने मना कर दिया।

25 जून बुधवार की रात पिता ने फिर कॉल किया और घर बुलाया। मैं रात करीब 1 बजे बाइक से पिता के पास कचनारी गांव पहुंचा। वहां सौतेली मां भी मौजूद थी। बातचीत के दौरान सौतेली मां ने गालियां दीं। मारपीट करने लगी। इसके बाद पिता ने गोली चला दी। आकाश की शादी नहीं हुई है। माता-पिता के तलाक के बाद वह अपनी मां के साथ रह रहा है और प्राइवेट जॉब करता है। पिता हेमचंद की गांव में जमीन है। एक मकान भी है, जिसमें आकाश अपना हिस्सा मांग रहा है।

संजय पाठक के खिलाफ  ईडी लोकायुक्त सहित चल रही 7 जाँचें, आदिवासियों से खरीदी गई जमीनों की जाँच कटनी एसपी ने भी शुरू की, बयान हुए दर्ज

शराब पीकर स्कूल पहुँची लेडी टीचर, सस्पेंड

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » सौतेली माँ के कहने पर पिता ने बेटे को गोली मारी

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!