Download Our App

Home » Uncategorized » स्कूली शिक्षा को ज्यादा सुलभ बनाने 85 नए केंद्रीय विद्यालयों को मंजूरी

स्कूली शिक्षा को ज्यादा सुलभ बनाने 85 नए केंद्रीय विद्यालयों को मंजूरी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- लाखों विद्यार्थी होंगे लाभांवित और रोजगार होंगे सृजित
नई दिल्ली (जयलोक)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार समाज के हर वर्ग को स्कूली शिक्षा उपलब्ध कराने और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के उद्देश्यों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में, देशभर में 85 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की घोषणा की गई है। इस फैसले से न केवल लाखों विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा, कि स्कूली शिक्षा को ज्यादा सुलभ बनाने के लिए हमारी सरकार ने 85 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने का फैसला लिया है। इससे बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को फायदा होगा और रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे। पीएम मोदी ने यह भी घोषणा की कि देशभर में 28 नए नवोदय विद्यालयों को मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा, कि इससे आवासीय और गुणवत्तापूर्ण स्कूली शिक्षा का दायरा और बढ़ेगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप, हम स्कूली शिक्षा को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » स्कूली शिक्षा को ज्यादा सुलभ बनाने 85 नए केंद्रीय विद्यालयों को मंजूरी

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!