Download Our App

Home » अपराध » स्टंटबाजों को पुलिस ने सिखाया सबक, तेज आवाज पूँगी बाजों पर भी लगे लगाम

स्टंटबाजों को पुलिस ने सिखाया सबक, तेज आवाज पूँगी बाजों पर भी लगे लगाम

जबलपुर (जयलोक)।
नवरात्र के मौके पर शहर में चारों ओर भक्तिभाव का माहौल नजर आ रहा है। लेकिन इस भक्ति भाव के माहौल के बीच हुड़दंगबाज युवक लोगों को परेशान कर रहे हैं। रात के सन्नाटे में स्टंटबाजी और पूंगीबाजों की आवाज शोरगुल पैदा कर रही है।

राह चलते लोगों को अचानक से पुंगी की आवाजों से डराना हुड़दंगबाजों के लिए फैशन बन गया है। कुछ ऐसे ही स्टंटबाजों को रांझी पुलिस ने सबक सिखाया है। रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि नवरात्र के मौके पर सूचना मिल रही थी कि रात के अंधेरे में हुड़दंग करने वाले युवकों द्वारा सडक़ों पर स्टंटबाजी और पुंगी बजाकर लोगों को परेशान किया जा रहा है। जिसको लेकर रांझी पुलिस ने कार्रवाही करते हुए आधा दर्जन स्टंटबाजों को पकड़ा और उनको सबक सिखाया।

पँूगी बेचने वालों पर भी होनी चाहिए कार्रवाही – नवरात्र के मौके पर सबसे ज्यादा लोगों को परेशान करने वाले पूंगीबाज ही रहते हैं जो तेज आवाज में पूंगी बजाते हुए महिलाओं को परेशान करते हुए निकल जाते हैं। ऐसे में इन पूंगीबाजों पर तो कार्रवाही होना जरूरी है लेकिन इन शोरगुल पूंगी का विक्रय करने वालों पर भी रोक लगाई जानी चाहिए।

 

सीएम सिंगल क्लिक से 29 को करेंगे 8 लाख 45 हजार विद्यार्थियों की फीस की प्रतिपूर्ति

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » स्टंटबाजों को पुलिस ने सिखाया सबक, तेज आवाज पूँगी बाजों पर भी लगे लगाम

Top Headlines

Live Cricket