Download Our App

Home » Uncategorized » स्मार्ट सिटी के मैनेजर का सात दिन का वेतन कटेगा, आयुक्त के औचक निरीक्षण में शिनाख्त परेड में अनुपस्थित मिले कर्मचारियों के वेतन में भी कटौती

स्मार्ट सिटी के मैनेजर का सात दिन का वेतन कटेगा, आयुक्त के औचक निरीक्षण में शिनाख्त परेड में अनुपस्थित मिले कर्मचारियों के वेतन में भी कटौती

जबलपुर (जयलोक)। नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने स्मार्ट सिटी कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कर्मचारियों की उपस्थिति एवं कार्यप्रणाली की सख़्ती से जाँच की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वयं उपस्थिति पत्रक की जाँच की और कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों की शिनाख्त परेड कराई।

जाँच के दौरान कई कर्मचारी बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए, जिस पर आयुक्त ने तुरंत सख़्त कार्रवाई करते हुए उनके वेतन काटने के निर्देश जारी किए। अनुपस्थित कर्मचारियों में कविश मिश्रा, निशांत मिश्रा, सुनील नामदेव, रवि राव एवं महेंद्र त्रिपाठी के नाम शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त, कर्मचारी अजय कुमार गुप्ता के एसडीएम कार्यालय गोरखपुर में अधिकृत रूप से सेवा देने के बावजूद मूल पदस्थापना स्थल पर अनुपस्थित रहने पर आयुक्त ने नाराजग़ी व्यक्त की और उन्हें तत्काल स्मार्ट सिटी कार्यालय में वापस बुलाने के आदेश दिए।वहीं कार्यालय प्रबंधन में लापरवाही बरतने पर ऑफिस मैनेजर सौरभ दीक्षित के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। आयुक्त ने उनके 7 दिनों का वेतन काटने के निर्देश जारी किए।आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नगर निगम और स्मार्ट सिटी परियोजना से जुड़े सभी कर्मचारियों को अनुशासन और जवाबदेही का पालन करना अनिवार्य है। भविष्य में भी ऐसे औचक निरीक्षण जारी रहेंगे और लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा के अजेय किले इछावर से दिग्विजय का सियासी शंखनाद

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » स्मार्ट सिटी के मैनेजर का सात दिन का वेतन कटेगा, आयुक्त के औचक निरीक्षण में शिनाख्त परेड में अनुपस्थित मिले कर्मचारियों के वेतन में भी कटौती
error: Content is protected !!