Download Our App

Home » अपराध » हत्या कर भाजपा कार्यालय के पीछे झाडिय़ों में फेंकी महिला की लाश, गला काटा और पेट में भी किए वार, महिला की शिनाख्त नहीं

हत्या कर भाजपा कार्यालय के पीछे झाडिय़ों में फेंकी महिला की लाश, गला काटा और पेट में भी किए वार, महिला की शिनाख्त नहीं

जबलपुर (जय लोक)।रानीताल के पास आज सुबह एक महिला की रक्तरंजिश लाश मिली। महिला का शव बीजेपी कार्यालय के पास कचरे के ढेर में झाडिय़ों के बीच पाया गया। महिला के गले में धारदार हथियार से हमले के निशान मिले हैं। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। स्थानीय नागरिकों द्वारा तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना प्राप्त होते ही लार्डगंज थाना पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जाँच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा किए गए प्रारंभिक निरीक्षण में महिला के शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं। इन निशानों को देखते हुए पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर अज्ञात महिला की पहचान के प्रयास प्रारंभ कर दिए हैं।
जाँच के दौरान यह बात सामने आई है कि जिस स्थान पर शव बरामद हुआ है, वहां अक्सर कचरा डंप किया जाता है। पुलिस का अनुमान है कि महिला की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई होगी और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को यहां लाकर फेंका गया है। फिलहाल पुलिस मृतिका की शिनाख्त करने के प्रयासों में जुटी हुई है ताकि मामले की कडिय़ों को जोड़ा जा सके। मामले की गहराई से जांच के लिए पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि क्षेत्र में संदिग्धों की आवाजाही का पता लगाया जा सके। लार्डगंज पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मौत के वास्तविक कारणों का सटीक खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है।

नहीं हुई शिनाख्त

मृतिका की शिनाख्त पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। महिला ब्लेक कलर की गाउन पहने हुए है। दाहिने हाथ में गुदना से फूल बना हुआ है। बताया जाता है कि वारदात को अंजाम देने वाले ने गर्दन और पेट पर धारदार हथियार से हमला किया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि शव को सूअर नोच रहे थे।

इनका कहना है

झाडिय़ों में यह लाश बरामद की गई है। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जाँच की जा रही है ताकि पता चल सके कि महिला को यहां तक कौन लेकर आया।
नवल सिंह आर्य, लार्डगंज थाना प्रभारी

 

12वीं की छात्रा पर हमला, चेहरे व पीठ पर आए 75 टांके, आरोपी का शव ट्रैक पर मिला

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » हत्या कर भाजपा कार्यालय के पीछे झाडिय़ों में फेंकी महिला की लाश, गला काटा और पेट में भी किए वार, महिला की शिनाख्त नहीं
best news portal development company in india

Top Headlines

प्रस्ताव वापस : नियम नहीं माने तो सफाई ठेकेदार पर लगेगी पेनाल्टी,महापौर ने मानी पार्षदों की माँग

जबलपुर (जय लोक)। आज नगर निगम में साधारण सभा की बैठक के दौरान प्रस्ताव क्रमांक 18. जिसमें इस बात को

Live Cricket