
जबलपुर (जय लोक)। रात के अंधेरे में आंगनबाड़ी केन्द्र के पास मैदान में जुआँ खेल रहे जुआडिय़ों को पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुँचा दिया। पुलिस की कार्रवाही में दस जुआड़ी गिरफ्तार हुए वहीं जुआँ फड़ से 50 हजार रकम बरामद की गई।

नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर एम.डी.नागोतिया ने बताया कि सम्भागीय गश्त के दौरान सूचना मिली कि हनुमानताल आंगनबाड़ी केन्द्र के पास मैदान में बिजली खम्बे के नीचे लाईट में कुछ जुआँड़ी ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दांव लगाकर जुआँ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना हनुमाताल पुलिस स्टाफ को हमराह लेकर आंगनबाड़ी केन्द्र के पास मैदान में दबिश दी गई जहां लाईट की रोशनी में जुआँड़ी ताश पत्तों पर रूपयों का दांव लगाकर जुआ खेलते दिखे जिनने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया।

जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया, नाम पूछने पर जुआँडिय़ों ने अपने अपने नाम अनिकेत जांगड़े उर्फ अनिकेत खटीक, आदित्य खटीक, सुमित खटीक, अंकित खटीक, अनुराग विश्वकर्मा, अंकित कुमार बेन, शिव खटीक, धर्मेन्द्र खटीक, शिवम सोनी, अभिषेक खटीक बताया। जुआडिय़ों के पास व फड़ से ताश के पत्ते एवं 50 हजार 300 रूपये जप्त करते हुये जुआँडिय़ों के विरूद्ध थाना हनुमानताल में धारा 13 जुआँ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

जेल में कैदी ने फाँसी लगाकर दी जान, काफी दिनों से था परेशान, सुसाइड नोट में लिखी वजह
Author: Jai Lok






