
जबलपुर (जयलोक)।शराब दुकान संचालक को बदमाशों को रंगदारी ना देना महँगा पड़ गया। बदमाशों ने हफ्ता ना मिलने पर शराब दुकान में जमकर तोडफ़ोड़ की। मामला गढ़ा थाना क्षेत्र का है। जिसमें देर रात बदमाशों ने जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान शराब दुकान में तोडफ़ोड़ करते हुए दुकान के कर्मचारी के साथ मारपीट भी की गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
शराब दुकान के कर्मचारी विपिन राय पांडे ने बताया कि वह एलआईसी के सामने वाली शराब दुकान में सेल्समैन का काम करता है। रात 11.20 बजे शराब दुकान में काम करने वाले सेल्समैन विपिन राय दुकान बंद करके घर जा रहा था तभी मोटू दुबे, गप्पू दुबे एवं विक्की ठाकुर तीनों बेसबाल के डंडे लेकर आये और गालियाँ देकर बोले कि तुमको दुकान चलाना है तो पचास हजार रूपये हफ्ता देना पड़ेगा।

नहीं तो दुकान नहीं चलने देंगे। बदमाशों ने कहा कि हम इसके पहले वाले ठेकेदार से पैसा लेते रहे हैं। कर्मचारी ने पैसा देने से मना किया तो बदमाश दुकान में बेस बाल का डंडा और बियर की बोतले फेंककर मारने लगे। सेल्समैन विपिन राय को मोटू दुबे ने बैस बाल के डंडे से मारा तथा दुकान में खड़ी गाडिय़ों में भी तोडफ़ोड़ की। जिससे चार-पाँच वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने दुकान के कर्मचारी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के द्वारा शराब दुकान में हफ्ता वसूली के लिए पत्थर बाजी करते हुए मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है।

असम के चाय बागान पहुँचे पीएम मोदी, महिलाओं संग पत्तियाँ तोड़ीं
Author: Jai Lok






