Download Our App

Home » News » होटल के कमरे में युवक को पीटने वाला तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार, चौथा फरार

होटल के कमरे में युवक को पीटने वाला तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार, चौथा फरार

जबलपुर (जय लोक)। सोशल मीडिया पर एक युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल हुआ। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। यह पूरा मामला पैसों के लेनदेन का बताया जा रहा है। पैसे ना देने पर वीडियो में एक युवक की बेरहमी से पिटाई की जा रही है।

पुलिस ने यह वीडियो लार्डगंज क्षेत्र के होने का दावा किया है। पीडि़त का नाम सत्येन्द्र ङ्क्षसह ठाकुर बताया जा रहा है। वहीं आरोपियों के नाम प्रशांत सेन, साहिल चौधरी, रोहित चौधरी और एक अन्य बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण, मारपीट, लूट और अवैध वसूली सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। पीडि़त सत्येन्द्र ङ्क्षसह ठाकुर 30 जून को स्पा सेंटर बुलाया यहां से उसे होटल वेलवेट ले गए। इस दौरान उसके पास रखे 95 हजार रुपये भी छीन लिए गए।

आरोपियों द्वारा अवैध रूप से पैसों की मांग की जा रही थी और इसी विवाद के कारण वारदात को अंजाम दिया गया। इस मामले में कोतवाली सीएसपी रितेश शिव ने बताया कि सत्येन्द्र के साथ मारपीट करने वालों में चार युवकों का नाम सामने आया है। जिसमें से प्रशांत सेन, साहिल चौधरी को कल ही गिरफ्तार कर लिया गया था वहीं तीसरे आरोपी रोहित चौधरी को आज गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही चौथे आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

बेरहमी से की मारपीट

वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि एक युवक सत्येन्द्र को बेरहमी से बेल्ट जैसी चीज से पीट रहा है। इस दौरान एक युवक इस पूरे मामले का वीडियो बना रहा है। वहीं दो युवक आरोपी का साथ दे रहे हैं।

बैगा परिवार के घर आ गया 11 लाख का बिजली बिल

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » होटल के कमरे में युवक को पीटने वाला तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार, चौथा फरार

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!