Download Our App

Home » News » 11 किलो गांजा, 30 किलो डोडा चूरा जप्त, दो महिलाओं सहित सात गिरफ्तार, 50 हजार नगद, ट्रक, कार, स्कूटी एवं 10 मोबाईल बरामद

11 किलो गांजा, 30 किलो डोडा चूरा जप्त, दो महिलाओं सहित सात गिरफ्तार, 50 हजार नगद, ट्रक, कार, स्कूटी एवं 10 मोबाईल बरामद

जबलपुर (जय लोक)। जबलपुर पुलिस को अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने मादक पदार्थों, अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया था। इसी क्रम में क्राईम ब्रांच और शहर की विभिन्न थानों की पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्रों को सक्रिय किया था जिसके बाद पुलिस को सटीक सूचनाएं प्राप्त हुईं एवं उन पर कार्रवाही करते हुए प्रभावी परिणाम सामने आए हैं।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में क्राईम ब्रांच एवं थाना तिलवारा, भेडाघाट, कटंगी, माढोताल की संयुक्त टीम द्वारा 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर 11 किलो 237 ग्राम गांजा  कीमती 5 लाख 61 हजार 850 रूपये एवं 30 किलो 631 ग्राम डोडा चूरा कीमती लगभग 2 लाख रूपये का एवं बिक्री के 50 हजार रूपये, तथा घटना में प्रयुक्त ट्रक, कार, स्कूटी एवं 10 मोबाईल जप्त किये गये है।

तिलवारा पुलिस ने होटल आर्बिट (एमपी 20) के पास यात्री प्रतीक्षालय के पास से 2 व्यक्तियों को आचरण संदिग्ध में देखा और उन्हें रोका तो एक व्यक्ति भाग गया। दूसरे व्यक्ति ललित कहार के कब्जे से 6 किलो 178 ग्राम गांजा रखा मिला। दूसरे आरोपी सुमित पटेल की तलाश जारी है। आरोपी ने झारशुदा उड़ीसा से गांजा लाने की बात बताई है।
इसी प्रकार तिलवारा पुलिस ने क्राईम ब्रांच की मदद से एक युवक एवं युवती को स्कूटी से जाते समय रोका और तलाशी लेने पर युवक सचिन सोनी और युवती मांसी निशाद निवासी कटनी के कब्जे से कुल 5 किलो 59 ग्राम गांजा कीमती 2 लाख 52 हजार 950 रूपये बरामद किया गया।

थाना कटंगी पुलिस ने वाहन चौंिकंग के दौरान ट्रक क्रमांक एमएच 40 सीटी 7171 को रोका और तलाशी लेने पर 73 पैकेट में कुल 18 किलो 130 ग्राम कीमती लगभग 1 लाख 16 हजार 800 रूपये बरामद किया गया। पुलिस ने ट्रक चालक पंकज साहू, हेल्पर उदयचंद काछी को गिरफ्तार किया इन्होंने तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के नाम पुलिस को बताए हैं।  थाना भेडाघाट पुलिस ने क्राइम ब्रांच के साथ संयुक्त अभियान में फरार चल रहे आरोपी सोनू शर्मा एवं महिला आरोपी सोनी ठाकुर की तलाश करते हुये दबिश दी जहां महिला सोनी ठाकुर मिली और कमरे की तलाशी लेने पर 5 किलो 870 ग्राम डोडा चूरा रखा मिला। यह माल उन्हें पंकज साहू ने लिया था। थाना माढोताल पुलिस ने रंजीत कुमार शर्मा उर्फ सोनू को शारदा नगर से पकड़ा। मौके पर तलाशी लेने पर कुल 6 किलो 628 ग्राम एवं बिक्री रकम नगद 50 हजार रूपये एवं 8 मोबाईल रखे मिला। ये सभी तस्कर आपस में जुड़े हुए हैं और मिलकर नशीले पदार्थ का अवैध कारोबार करते हैं।

अब लद्दाख और कश्मीर के बीच हर मौसम में रहेगी कनेक्टिविटी

 

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » 11 किलो गांजा, 30 किलो डोडा चूरा जप्त, दो महिलाओं सहित सात गिरफ्तार, 50 हजार नगद, ट्रक, कार, स्कूटी एवं 10 मोबाईल बरामद

Top Headlines

Live Cricket