जबलपुर (जय लोक)। विगत दिवस जिला प्रशासन ने जिले के सभी 11 तहसीलों में पदस्थ तहसीलदारों के स्थानांतरण कर दिए है। वैसे तो इसको रूटीन का कार्य बताया जा रहा है लेकिन इस उलटफेर के बाद एक व्यवहारिक समस्या यह नजर आ रही है कि अब हर तहसील में लगभग नए नए अधिकारियों को कार्यविभाजन के बाद नया दायित्व मिला है। ऐसे में जो प्रकरण निराकारण की स्थिति में थे या जो जटिल प्रकरण सुनवाई के दौरान गति पा रहे थे वे सभी अटक जाएंगे। इसका सीधा असर पक्षकारों पर भी आएगा। क्योंकि कोई भी नया अधिकारी पहले पूरे मामले को शुरू से समझेगा और उसके बाद ही उसमें निर्णय लिए जाएंगे।
यही समस्या कार्यपालिक तहसीलदारों के समक्ष भी खड़ी होगी जिन्होंने पिछले 4-6 महिनों में अपने क्षेत्र में होने वाले अच्छे बुरे, वैध अवैध कार्यों और इनसे जुड़े लोगों की पूरी जानकारी हासिल कर ली थी वो किसी काम की नहीं रहेगी। नए अधिकारी को नए सिरे से जोर आजमाइश करनी पड़ेगी और इसका सीधा फायदा अवैध कारोबार विशेषकर उत्खनन करने वाले को मिलेगा। इसके साथ ही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रदेश सरकार की मंशा पर चल रही कार्रवाही की गति में भी स्वाभिक रूप से विराम लगेगा।नए एडीएम ने तैयार की सूची
तहसीलदारों की जो सूची तैयार हुई है वह नवपदस्थ एडीएम के द्वारा तैयार किए जाने की बात कही जा रही है। प्रशासनिक जानकारों का मानना है कि एकसाथ सभी स्थानों पर नए अधिकारियों का स्थानांतरण करने के बजाय हर तहसील के कार्यभार और उसके अधीन चल रहीं गतिविधयों का आंकलन करने के बाद तहसीलदारों को इधर से उधर करना था ताकि आम जनता से लेकर रूटिन के प्रशासनिक कार्यों में विलंब की स्थिति उत्पन्न नहीं होती। यह बात जिला कलेक्टर के समक्ष भी रखी जा रही है। संभवत: संसोधित आदेश के माध्यम से प्रशासनिक कार्यों की गति को प्राथमिकता देते हुए तबादला सूची में कुछ बदलाव किए जाएं।

इनके हुए तबादले
गोरखपुर में राजस्व न्यायालयीन कार्य के लिए प्रभारी तहसीलदार राजेन्द्र शुक्ला और नायब तहसीलदार ललित ग्वालवंशी को पदस्थ किया गया है। गैर न्यायालयीन कार्य के लिए प्रभारी तहसीलदार विकासचंद जैन और नायब तहसीलदार भरत सोनी को पदस्थ किया गया है।
रांझी में सारिका रावत और शशांक दुबे प्रभारी तहसीलदार तथा मौसमी केवट नायब तहसीलदार को न्यायालयीन और नायब तहसीलदार महेश सोलंकी और गोरेलाल मरावी गैर न्यायालयीन कार्य संभालेंगे।
अधारताल में संदीप जायसवाल प्रभारी तहसीलदार, राजेश मिश्रा और जयसिंह धुर्वे नायब तहसीलदार न्यायालयीन एव राघवेन्द्र पटेल नायब तहसीलदार गैर न्यायालयीन कार्यों का दायित्व संभांलेंगे।
पनागर में सच्चिदानंद त्रिपाठी प्रभारी तहसीलदार व नायब तहसीलदार रमेश कोष्टी को न्यायालयीन और नायब तहसीलदार रश्चि चौधरी गैर न्यायालयीन कार्य के लिए पदस्थ किया गया है।
सिहोरा में सुरेश सोनी प्रभारी तहसीलदार न्यायालयीन और सुमित गुप्ता प्रभारी तहसीलदार और अतिरिक्त तहसीलदार आदर्श जैन को गैर न्यायालयीन कार्य के लिए पदस्थ किया गया है।
सिहोरा में सुरेश सोनी प्रभारी तहसीलदार न्यायालयीन और सुमित गुप्ता प्रभारी तहसीलदार और अतिरिक्त तहसीलदार आदर्श जैन को गैर न्यायालयीन कार्य के लिए पदस्थ किया गया है।
मझौली व पौड़ा में नीलिमा राजलवाल व जानकी उइके प्रभारी तहसीलदार राजस्व न्यायालयीन कार्य देखेंगी।
शहपुरा में राजीव मिश्रा प्रभारी तहसीलदार व निधि मार्को एवं सरफराज अली नायब तहसीलदार न्यायालयीन एवं रूपेश्वरी कुंजाम गैर स राजस्व न्यायालयीन कार्य देखेंगी।
पाटन में प्रदीप तिवारी प्रभारी तहसीलदार न्यायालयीन एवं प्रभारी तहसीलदार भीमसेन पटेल गैर न्यायालयीन कार्य के लिए पदस्थ किए गए हैं।
कटंगी में चेतराम पंधा प्रभारी नायब तहसीलदार न्यायालयीन कार्य देखेंगे। कुंडम रवींद्र पटेल प्रभारी तहसीलदार राजस्व न्यायालयीन कार्य के लिए पदस्थ किए गए है।

https://jailok.com/%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%a4%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%9c%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%b0/

Author: Jai Lok