Download Our App

Home » Uncategorized » आयुक्त के निर्देश पर किरायेदारी का सत्यापन करने उपायुक्त मैदान में

आयुक्त के निर्देश पर किरायेदारी का सत्यापन करने उपायुक्त मैदान में

15 से अधिक मकानों की जाँच

जबलपुर (जय लोक)। नगर निगम इन दिनों अपने राजस्व वसूली अभियान को तेजी से गति प्रदान कर रहा है। आयुक्त प्रीति यादव के निर्देश पर जबलपुर शहर में सैकड़ों की संख्या में ऐसे लोग अपने निवास की किरायेदारी दर्ज करवा चुके हैं जो अभी तक किरायेदारी का राजस्व नगर निगम को नहीं दे रहे थे। एक समय सीमा तक नगर निगम ने मालिकों से यह अपील की थी कि वे खुद अपने यहां की किरायेदारी अपने जोन कार्यालय में दर्ज करवा दें और भविष्य में होने वाली जुर्माने की कार्यवाही से खुद को बचा लें। अब नगर निगम के अधिकारियों ने इस दिशा में कार्रवाई करना प्रारंभ कर दिया है।
आयुक्त प्रीति यादव के निर्देश पर उपायुक्त राजस्व पी एन सनखेरे अपनी टीम के साथ अलग अलग वार्डों की कॉलोनी और मोहल्ले में जाकर किरायेदारी की जानकारी का सत्यापन करवा रहे हैं। गलत जानकारी देने वाले और जिन लोगों ने अभी तक जानकारी दर्ज नहीं करायी है उनके ऊपर अर्थ दंड लगाने की कार्रवाई भी की जा रही है। उपायुक्त राजस्व पी एन सनखेरे ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह से चल रही कार्रवाई के दौरान 15 मकानों की जाँच पड़ताल की गई है। केवल एक मकान में पिछले महीने ही किराएदार आने की जानकारी सामने आई है। यहां के मकान मालिक का ट्रांसफर दिल्ली हो गया है। जिस कारण उन्हें तत्काल अपना डाटा जोन कार्यालय के राजस्व विभाग में अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। मकान मालिक ने यह कार्रवाई आज ही कराने का आश्वासन दिया है।
अधिकारियों का कहना है कि आयुक्त के निर्देश पर यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। आयुक्त प्रीति यादव ने सभी शहर वासियों से यह अपील की है कि जिनके घर में किराएदार हैं इस बात की जानकारी बिना छुपाए तत्काल अपने समीप के जोन कार्यालय में दर्ज करवाएँ एवं अपना डाटा भी अपडेट करवाएँ। आने वाले समय में जानकारी छुपाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी मोटा जुर्माना भी लगाया जाएगा।

भारत एक प्रमुख समुद्री शक्ति बन रहा है: मोदी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » आयुक्त के निर्देश पर किरायेदारी का सत्यापन करने उपायुक्त मैदान में
best news portal development company in india

Top Headlines

दैनिक जयलोक – प्रणाम जबलपुर-83 वॉ व्यक्तित्व, प्रेमनाथ : खिलंदड़ेपन से अध्यात्म तक

जबलपुर, (जयलोक )।  जबलपुर की एम्पायर टाकीज अब नहीं रही। एम्पायर थी, तो उसके बहाने प्रेमनाथ भी भी यहीं बसे

Live Cricket