Download Our App

Home » News » 17,050 करोड़ से जबलपुर-आशापुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे ले रहा आकार

17,050 करोड़ से जबलपुर-आशापुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे ले रहा आकार

राजमार्गों के लिए राशि की नहीं होगी कमी: राकेश सिंह
जबलपुर (जयलोक)। विधानसभा में मप्र राजमार्ग (संशोधन) विधेयक 2026 पारित हो गया। चर्चा का उत्तर देते हुए लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि इसके प्रभावी होने से राजमार्गों के निर्माण के लिए बजट की कमी नहीं पड़ेगी। 1851 में अंग्रेजों के समय में टोल कानून बने थे जो अब सामयिक नहीं हैं। महाराष्ट्र मॉडल पर राशि जुटाने के लिए इसमें प्रविधान किए गए हैं। बड़ी परियोजनाओं को ध्यान में रखकर यह संशोधन लाया गया है। निर्माण कार्यों के लिए फंडिंग और बजट की आवश्यकता पड़ेगी।
हमारा कोई अपना अधिनियम नहीं होगा तो दिक्कत आएगी। बता दें कि इस अधिनियम में सरकार कुछ सडक़ों को राज्य राजमार्ग घोषित कर सकेगी। उनके विकास एवं रखरखाव के लिए किसी व्यक्ति के साथ सरकार समझौता कर सकेगी। उन्होंने कहा पीएम मोदी के 2047 तक विकसित भारत के मिलेगा जबलपुर – आशापुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे राकेश सिंह ने चर्चा में कहा कि प्रदेश में भोपाल-मंदसौर (11,550 करोड़ रुपये), सागर-सतना (9,850 करोड़ रुपये) और जबलपुर- आशापुर (17,050 करोड़ रुपये) ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे की योजना पर कार्य चल रहा है।
पीएम गतिशक्ति प्लेटफार्म के वैज्ञानिक विश्लेषण के आधार पर इन परियोजनाओं का निर्धारण किया जा रहा है, जिससे कम दूरी, कम लागत और कम समय में बेहतर सडक़ संपर्क उपलब्ध कराया जा सकेगा। संकल्प व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नेतृत्व में देश में हुए सडक़ अवसंरचना विकास की सराहना की।

 

खास खबरें बस एक क्लिक पर

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » 17,050 करोड़ से जबलपुर-आशापुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे ले रहा आकार

Top Headlines

Live Cricket