
जबलपुर (जय लोक)। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर विभिन्न अपराधों में लिप्त आरोपियों को चिन्हित करते हुये प्रभावी कार्यवाही हेतु एवं अन्य भादवि के प्रकरणों एवं थानों में लंबित वारंटों की तामीली हेतु आदेशित किया गया है। इसी क्रम में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 240 आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की है।

इस कार्यवाही में आदेश के परिपालन में एएसपी शहर आयुष गुप्ता, एएसपी जोन-2 सुश्री पल्लवी शुक्ला, एएसपी ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा, एएसपी यातायात सुश्री अंजना तिवारी, एएसपी अपराध जितेन्द्र सिंह के मार्ग निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षकों के द्वारा अपने अपने अनुभाग के थाना प्रभारियों कें द्वारा कार्यवाही करायी जा रही है।

पिछले 24 घंटे में आदतन अपराध करने वाले 49 आरोपियों के विरूद्ध धारा 129 बी.एन.एस.एस. (110 जा.फौ.) के तहत, तथा वाद विवाद करने वाले 74 व्यक्तियों के विरूद्ध 126/135 (3) बी.एन.एस.एस (107/116 जा.फौ.) के तहत, एवं 3 व्यक्तियो के विरूद्ध धारा 170 बी.एन.एस.एस (151 जा.फौ.) के तहत की गयी है, इसी प्रकार पिछले कई वर्षो से फरार 37 गैरम्यादी, 48 म्यादी वारंटी, को गिरफ्तार किया गया है तथा 25 व्यक्तियों के विरूद्ध 34 आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये 49 पाव देशी/अंग्रेजी एवं 35 लीटर कच्ची शराब, जप्त की गयी तथा 4 व्यक्तियो के विरूद्ध 25 आम्र्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये 1 बका, 3 चाकू जप्त किये गये।





