Download Our App

Home » जबलपुर » 26 से शुरू हो सकती है दिल्ली के लिए नियमित एयरबस सेवा

26 से शुरू हो सकती है दिल्ली के लिए नियमित एयरबस सेवा

जबलपुर (जयलोक)। दिल्ली जाने वाले हवाई यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर है। 26 अक्टूबर से इंडिगो एयरबस शुरू हो सकती है। जिसमें कंपनी द्वारा यात्रियों को प्रतिदिन दो फ्लाइट उपलब्ध कराएगी। इससे यात्रियों की संख्या बढ़ेगी, साथ ही किराए में कमी आएगी। गौरतलब है कि मौजूदा हालात में इस मार्ग पर दो फ्लाइट थी, जिसमें एक वीकली थी।

एयरलाइंस ने पहले इस मार्ग पर नियमित विमान सेवा शुरू की थी। विमानों की कमी के कारण सप्ताह में केवल रविवार और बुधवार को ही दिल्ली जाने के लिए एलायंस एयर की एक फ्लाइट है। दिल्ली से लौटने पर भी एक ही फ्लाइट थी। इससे कई बार यात्रियों की संख्या अधिक होने की वजह से उन्हें इसमें मौका नहीं मिल पाता था। वहीं, इसकी टिकट काफी एक्सपेंसिव हो जाती थी। 26 अक्टूबर से एलायंस एयर ने भी समय में परिवर्तन किया है। नए टाइम टेबल के अनुसार विमान सोमवार को दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। वापसी में गुरुवार को दिल्ली से जबलपुर आएगा।

180 यात्रियों की सुविधा
दिल्ली-जबलपुर रूट पर इंडिगो एयरबस की फ्लायर क्षमता 180 है। जानकारी के अनुसार इस रूट पर इंडिगो को पर्याप्त फ्लायर्स मिल रहे थे। यह निर्णय आगामी दीपावली के त्यौहार को देखते हुए लिया गया है। दीवाली के दौरान टे्रन बस और हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए वर्तमान में सिर्फ दो फ्लाईट उपलब्ध हैं। ऐसे में त्यौहार पर यात्रियों का दबाव बढ़ेगा। जिसको देखते हुए यह निर्णय लिया जा रहा है।
जबलपुर से उड़ान
दोपहर 02 और दोपहर 03.20 बजे
दिल्ली पहुंचने का समय
दोपहर 03.20 और दोपहर 04.55 बजे
दिल्ली से उड़ान
सुबह 11.55 और दोपहर 01.15 बजे
जबलपुर पहुंचेगा
दोपहर 01.30 और 02.50 बजे

बदतमीजी का परिणाम है अभिनंदन गोली कांड

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » 26 से शुरू हो सकती है दिल्ली के लिए नियमित एयरबस सेवा
best news portal development company in india

Top Headlines

जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज का हुआ आगमन

जबलपुर (जयलोक)। द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज का आगमन आज जबलपुर दोपहर 2 बजे हुआ। महाराज

नेता प्रतिपक्ष के आधे कार्य का संतुष्टि पत्र उजागर कर रहा सफाई ठेकेदारों का खेल, सफाई कार्य पूर्ण नहीं तो नेता प्रतिपक्ष ने क्यों नहीं रोका ठेकेदार का संतुष्टि प्रमाण पत्र, क्या विपक्ष के नेता मजबूरी में दे रहे सफाई कंपनी को संतोषजनक कार्य का प्रमाण पत्र, क्या होगा अन्य वार्डों का ?

Live Cricket