Download Our App

Home » Uncategorized » 6 मंजिला इमारत में लगी आग, 6 की जलकर मौत

6 मंजिला इमारत में लगी आग, 6 की जलकर मौत

कानपुर। प्रेमनगर स्थित एक 6 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। आग में फंसे 6 लोगों की मौत हो गई और काफी देर तक धमाके होते है। इससे आसपास रहने वालों में दहशत फैल गई। अपार्टमेंट की पहली मंजिल में चल रहे जूते के कारखाने में रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। केमिकल की वजह से आग ऐसी भडक़ी की सभी छह मंजिलों को चपेट में ले लिया। घरों में रखे सिलेंडर, एसी और केमिकल के ड्रम फटने से इलाके में दहशत फैल गई। हादसे में छह लोग जिंदा जल गए। दमकलकर्मियों ने इमारत में फंसे जूता कारोबारी दानिश, उसकी पत्नी नाजनीन और तीन बेटियां और उनको पढ़ाने आए ट्यूशन शिक्षक के जले हुए शव निकाले। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास की इमारतें खाली कराई गईं। बिजली भी काट दी गई। 40 से अधिक दमकलें और देर रात पहुंची एसडीआरएफ की टीम आग बुझाने में जुटी रही।

 

बाबा श्री महाकालेश्वर मंदिर के शंख द्वार पर लगी भीषण आग

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » 6 मंजिला इमारत में लगी आग, 6 की जलकर मौत

Top Headlines

Live Cricket