Download Our App

Home » भारत » 9 मौतें हुई है, निजी कर्मियों को हटाया,लेकिन सरकारी लोगों की जिम्मेदारी कौन तय करेगा -तन्खा :और तेज किया जाये बचे कार्य ,10 लाख मिले मुआवज़ा

9 मौतें हुई है, निजी कर्मियों को हटाया,लेकिन सरकारी लोगों की जिम्मेदारी कौन तय करेगा -तन्खा :और तेज किया जाये बचे कार्य ,10 लाख मिले मुआवज़ा

जबलपुर जय लोक । आज राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा ने एक पत्रकार वार्ता में बरगी डेम में हुए भीषण हादसे पर दुःख प्रगट करते हुए कई गंभीर सवाल उठाये । साथ ही तत्काल इस घटना की स्वतंत्र और निष्पक्ष एजेंसी से जांच की मांग की। जबलपुर के बरगी जलाशय में गत दिनों हुयी दुखद क्रूज़ पटलने की घटना को लेकर श्री तन्खा ने शासन और प्रशासन की कार्य प्रणाली पर बेहद गंभीर प्रश्न उठाते हुए इस घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और ह्रदय विदारक बताते हुए शासन से कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जवाबदेही तय करने की मांग की है।
सांसद श्री तन्खा ने कहा कि घटना के बाद केवल निजी कर्मचारियों पर कार्यवाही कर उन्हें हटाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों पर भी सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि जब मौसम ज्यादा खराब था, तब क्रूज़ संचालन की अनुमति कैसे और किस अधिकारी द्वारा दी गई।

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि बिना लाइफ जैकेट प्रदान किये इस ख़राब मौसम में पर्यटकों को क्रूज़ में प्रवेश क्यों दिया गया, जो कि सुरक्षा नियमों का स्पष्ट एवं घोर उल्लंघन है। अधिकारियों की इसी लापरवाही के कारण कई निर्दोष लोगों की जान चली गई।

कई लोग जो अपने परिवारों और बच्चों को बरगी डेम लेकर गये थे वे इस भयंकर लापरवाही के कारण अपन परिजनों को खोकर जीवनभर इस त्रासदी के साथ जियेंगे।

 

श्री तन्खा ने पूरे मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष एजेंसी से जांच कराने की मांग की है, ताकि घटना के वास्तविक कारण सामने आ सकें और दोषियों को कठोर दंड मिल सके। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए न्यूनतम 10 लाख रुपये के मुआवजे और घायलों हेतु उचित मुआवजे की मांग करते हुए कहा कि यह सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है कि इन परिवारों को ज्यादा से ज्यादा और उचित मुआवजा प्रदान करें। उन्होंने यह भी कहा जो लोग अभी भी लापता हैं, उनकी खोज युद्ध स्तर पर करने की तत्काल आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वे पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती के साथ खड़े हैं।


इस प्रकार की घटना होना प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम है और भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाना अत्यंत आवश्यक है। श्री तन्खा ने आज सुबह पीड़ित परिवारों से मिलकर हार्दिक संवेदनाएं प्रगट की और कहा कि वे ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे सभी लोगों को इस भीषण दुख को सहने की ताकत और संबल प्रदान करें।

इस पत्रकार वार्ता में विधायक लखन घनघोरिया , तरुण भनोट, विनय सक्सेना, यश घनघोरिया, सौरभ नाटी शर्मा , संजय यादव, आलोक मिश्रा, अभिषेक चौकसे (चिंटू), कदीर सोनी इत्यादि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

सात साल बाद जेडीए अफसरशाही से मुक्त, संदीप जैन को अध्यक्ष की कमान,प्रशांत केसरवानी उपाध्यक्ष नियुक्त

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » भारत » 9 मौतें हुई है, निजी कर्मियों को हटाया,लेकिन सरकारी लोगों की जिम्मेदारी कौन तय करेगा -तन्खा :और तेज किया जाये बचे कार्य ,10 लाख मिले मुआवज़ा

Top Headlines

Live Cricket