Download Our App

Home » दुनिया » इंदौर से गायब हुई 6 वर्षीय मुखबधिर लक्षिका

इंदौर से गायब हुई 6 वर्षीय मुखबधिर लक्षिका

जबलपुर (जयलोक)। इंदौर निवासी 6 वर्ष की बच्ची शनिवार को अचानत गायब हो गई। इंदौर पुलिस का कहना है कि बच्ची की उम्र 6 साल है जिसका नाम लक्षिका है। वह इंदौर के शिव सागर कॉलेानी बीजलपुर में रहती है। बालिका के संबंध में एडिशनल डीसीपी क्राइम इंदौर राजेश दंडोतिया ने बताया कि बच्ची बोल नहीं पाती है। कल दोपहर एक बजे घर के बाहर से बच्ची लापता हो गई। बालिका की तलाश में जुटे बच्ची के परिजनों ने उसकी हर जगह तलाश की लेकिन बच्ची का पता नहीं चल सका। बच्ची को तलाश करने में इंदौर पुलिस भी जुटी हुइ है। इंदौर पुलिस का कहना है कि जिस किसी को यह बच्ची मिले इस नंबर 9752194240, 9730109996 पर संपर्क करें या राजेंद्र नगर थाने में सूचना दें।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » इंदौर से गायब हुई 6 वर्षीय मुखबधिर लक्षिका