Download Our App

Home » दुनिया » जम्मू कश्मीर में आतंकियों के ठिकाने से गोला बारूद व हथियार बरामद

जम्मू कश्मीर में आतंकियों के ठिकाने से गोला बारूद व हथियार बरामद

मालवा गांव से सटे जंगलों में चलाया गया संयुक्त अभियान
श्रीनगर। पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ मिलकर बारामुल्ला जिले के कुंजर इलाके में एक आतंकवादी ठिकाने से भारी मात्रा में गोला बारूद और हथियार बरामद किए हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सेना, पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए अभियान के दौरान आतंकियों के ठिकाने का खुलासा हुआ। जानकारी अनुसार बारामुल्ला पुलिस, बडगाम पुलिस और 62 आरआर द्वारा पुलिस स्टेशन कुंजर के अधिकार क्षेत्र के मालवा गांव से सटे जंगलों में एक संयुक्त अभियान चलाया गया। वन क्षेत्र में तलाशी अभियान के दौरान, एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया गया और घटनास्थल से हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत सामग्री जब्त करने के बाद, ठिकाने को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » जम्मू कश्मीर में आतंकियों के ठिकाने से गोला बारूद व हथियार बरामद