Download Our App

Home » अपराध » शादी समारोह में चली गोली चाकूबाजी में 6 लोग घायल

शादी समारोह में चली गोली चाकूबाजी में 6 लोग घायल

क्षेत्र के बदमाशों ने पुरानी रंजिश पर फैलाई दहशत
जबलपुर (जयलोक)। शादी समारोह कार्यक्रम के बीच एक दर्जन बदमाशों ने हंगामा मचाते हुए फायरिंग कर कई लोगों पर चाकू चलाए। चाकूबाजी में समारोह में शामिल आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि जिन लोगों ने शादी समारोह में विवाद किया वे क्षेत्र के शातिर बदमाश हैं। जिन पर पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं। मामला रांझी थाना क्षेत्र के मस्ताना चौक की है। यहां चौधरी परिवार का आशीर्वाद बारात घर में शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच दूल्हा-दूल्हन का जयमाला कार्यक्रम होने वाला था, तभी मोटर साइकिल से एक दर्जन युवक आए और गाली गलौच करते हुए फायरिंग शुरू कर दी।  गोली चलने की आवाज से समारोह में भगदड़ मच गई। कोई कुछ समझ पाता उसके पहले बदमाशों ने चाकूओं से हमला शुरू कर दिया जिससे लडक़ी पक्ष के 6 लोग घायल हुए। चाकू के हमले से मोहनदास निवासी सिलौंड़ी और गढा पुरवा निवासी जितेंद्र चौधरी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जाता है कि मोहनदास और जितेंद्र चौधरी परिवार के भाई की बारात में गए थे। इस दौरान एक युवक को पैर में गोली लगने की बात भी सामने आ रही है। पुलिस ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है।
बदमाशों की है गैंग
लडक़ी पक्ष वालों का आरोप है कि जिन लोगों ने शादी समारोह में दहशत फैलाई वे क्षेत्र के बदमाश है। जिनकी एक गैंग भी संचालित हो रही है। आए दिन बदमाशों द्वारा लोगों के साथ अवैध वसूली और मारपीट की जा रही है।
सीसीटीवी कैमरे से हो रही तलाश
इस मामले में पुलिस सीसीटीवी कैमरे की जाँच कर रही है, आरोपी किस ओर भागे हैं इसका भी पता लगा रही है। साथ ही आरोपियों के घरों में भी दबिश दी जा रही है।
घायल मेडिकल में भर्ती
चाकूबाजी में घायल हुए लोगों को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें से दो का अधिक खून बह जाने से हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं एक युवक के पैर मे गोली लगने की जानकारी भी मिल रही है। विवाद किस कारणों से से हुआ था पुलिस इसकी जाँच कर रही है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » शादी समारोह में चली गोली चाकूबाजी में 6 लोग घायल
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket