Download Our App

Follow us

Home » Uncategorized » सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर जेल में हुआ कार्यक्रम कलेक्टर-एसपी हुए शामिल

सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर जेल में हुआ कार्यक्रम कलेक्टर-एसपी हुए शामिल

कैदियों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं नृत्य की प्रस्तुति
जबलपुर (जयलोक)। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 127वीं जयंती के अवसर पर केन्द्रीय जेल में साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं क्रीडा प्रतियोगिता समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बंदियों की साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं क्रीडा प्रतियोगिता समापन समारोह का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय जेल जबलपुर में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस 2 बार परिरुद्ध रहे है तथा नेताजी का जबलपुर से विशेष संबंध होने के नाते एवं जबलपुर जेल में ही परिरुद्ध होने से इस जेल का नाम नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के नाम पर रखा गया है। इसी क्रम में प्रत्येक वर्ष 23 जनवरी को नेताजी के जन्मोत्सव को मनाया जाता है तथा बंदियों के बीच विभिन्न सांस्कृतिक एवं क्रीडा प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाता है।
नेताजी की 127 वीं जयंती पर मुख्य अतिथि कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना (आई.ए.एस.) एवं विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह (आई.पी.एस.) की गरिमामयी उपस्थिति में प्रात: 10.30 बजे से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। अतिथिद्वय द्वारा नेताजी की शयन पटिट्का पर पुष्पांजली कर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस वार्ड का अवलोकन किया जिसके बाद नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया। कार्यक्रम में पुरूष एवं महिला बंदियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई तथा योगा एवं लोकनृत्य राई एवं गेडी नृत्य तथा कविता गायन की भी प्रस्तुतियों बंदियों द्वारा दी गई। कार्यक्रम के अंत में क्रीडा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बंदियों को पुरस्कार, प्रशंसा पत्र वितरित किये गये। साथ ही जेल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारी को प्रशंसा पत्र भी अतिथिद्वय द्वारा वितरित किये गये। कार्यक्रम के अंत में उप जेल अधीक्षक (प्रशासन) द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं क्रीडा प्रतियोगिताओं में शामिल होने वाले बंदियों को अच्छे आचरण के आधार पर 5 दिवस माफी प्रदाय करने की घोषणा की गई।
कार्यक्रम का आयोजन जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर के मार्गदर्शन में, उप जेल अधीक्षक प्रशासन मदन कमलेश के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में केन्द्रीय जेल जबलपुर सर्किल के अंतर्गत आने वाली जिला जेल मण्डला, डिण्डौरी, कटनी, सब जेल सिहोरा एवं पाटन से प्रभारी अधिकारी, सेवानिवृत्त जेल अधीक्षक एस. के. दवे, सेवानिवृत्त विधि अधिकारी अशोक सिंह, जेल चिकित्सक डॉ. आशुतोष अग्निहोत्री, डॉ. लक्ष्मण शाह, उप जेल अधीक्षक  राकेश मोहन उपाध्याय, श्रीमती रूपाली मिश्रा, सहायक जेल अधीक्षक प्रशांत चौहान, कुलदीप सिंह, हिमांशु तिवारी, श्रीमती अंजू मिश्रा एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।

Jai Lok
Author: Jai Lok

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर जेल में हुआ कार्यक्रम कलेक्टर-एसपी हुए शामिल
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket