Download Our App

Home » दुनिया » प्रियंका ने सांसद पद की ली शपथ, बेटे रेहान और बेटी मिराया वाड्रा रहे मौजूद

प्रियंका ने सांसद पद की ली शपथ, बेटे रेहान और बेटी मिराया वाड्रा रहे मौजूद

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने केरल के वायनाड से उपचुनाव में जीत हासिल की थी। उन्होंने आज संसद सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण कर ली है। प्रियंका गांधी जब पद और गोपनीयता की शपथ ले रही थी, तब उनके भाई राहुल और मां सोनिया भी वहां बतौर सांसद मौजूद थे। इस दौरान उनके बेटे और बेटी रेहान वाड्रा और मिराया वाड्रा संसद पहुंचे थे। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा अपनी मां और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी ने उनके सांसद के तौर पर शपथ लेने से पहले उन्होंने कहा मैं बहुत खुश हूं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जैसे ही प्रियंका गांधी का नाम पुकारा, वो हाथ में संविधान का किताब लेकर पहुंची और शपथ लीं। वायनाड में राहुल गांधी की खाली की गई सीट पर हुए वायनाड उपचुनाव में प्रियंका ने 4 लाख से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की है। इस तरह आज से गांधी परिवार की तीन लोग संसद में दिखेंगे। इससे पहले केरल कांग्रेस नेताओं ने बुधवार को प्रियंका गांधी को विनिंग सर्टिफिकेट लाकर दिया था। वायनाड उपचुनाव में प्रियंका गांधी को 6 लाख 22 हजार 338 वोट मिले थे। वहीं, सीपीआई के उम्मीदवार सत्यम मोकेरी दूसरे स्थान पर रहे थे। उन्हें 2 लाख 11407 वोट मिले थे। इस उपचुनाव में बीजेपी तीसरे स्थान पर रही थी। बीजेपी की उम्मीदवार नव्या हरिदास के खाते में 1 लाख 99939 वोट आए थे। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा मैं बहुत खुश हूं क्योंकि हमने उनके लिए प्रचार किया था। मुझे खुशी है कि वह जीत गईं। जैसा कि आप देख सकते हैं, उन्होंने केरल की साड़ी पहन रखी है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » प्रियंका ने सांसद पद की ली शपथ, बेटे रेहान और बेटी मिराया वाड्रा रहे मौजूद
best news portal development company in india

Top Headlines

गैस की कालाबाजारी रोकने कलेक्टर का प्लॉन हर एजेंसी में तैनात रहेगा सरकारी कर्मी सभी एसडीएम को दिए अपने क्षेत्र की गैस एजेंसियों पर नजर बनाए रखने के निर्देश

गौकाष्ट, कोयला, लकड़ी, इंडक्शन चूल्हे का करें वैकल्पिक उपयोग-राघवेन्द्र सिंह जबलपुर (जय लोक)। ईरान-इजराइल युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय हालात का

Live Cricket