Download Our App

Home » दुनिया » पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी

पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी

मुंबई पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर एक महिला को किया गिरफ्तार
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी दी गई है। अज्ञात शख्स ने मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन कर पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार मुंबई पुलिस ने धमकी भरा कॉल करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस के कंट्रोल रुम में कॉल कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी गई है। इस पर मुंबई पुलिस अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। वहीं एक अन्य जानकारी में बताया गया है कि मुंबई पुलिस ने पीएम मोदी के खिलाफ धमकी भरा कॉल करने के आरोप में एक 34 वर्षीय महिला को हिरासत में लिया है। इस मामले के संबंध में सूत्रों ने बताया कि धमकी वाला कॉल पुलिस कंट्रोल रुम में बुधवार रात करीब 9 बजे आया था। कॉल करने वाले अज्ञात शख्स ने कहा कि पीएम मोदी को जान से मारने का प्लान बना जा चुका है। पुलिस इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है, इसी बीच खबर आई है कि एक 34 वर्षीय महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी
best news portal development company in india

Top Headlines

गैस की कालाबाजारी रोकने कलेक्टर का प्लॉन हर एजेंसी में तैनात रहेगा सरकारी कर्मी सभी एसडीएम को दिए अपने क्षेत्र की गैस एजेंसियों पर नजर बनाए रखने के निर्देश

गौकाष्ट, कोयला, लकड़ी, इंडक्शन चूल्हे का करें वैकल्पिक उपयोग-राघवेन्द्र सिंह जबलपुर (जय लोक)। ईरान-इजराइल युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय हालात का

Live Cricket