Download Our App

Home » Uncategorized » 6 डिग्री से अचानक 12 डिग्री पर उछला पारा

6 डिग्री से अचानक 12 डिग्री पर उछला पारा

जबलपुर (जयलोक)।
एक बार फिर पश्चिमी विक्षोप का असर देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोप के असर से 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री का उछाल आया है। कल की सुबह जहाँ सर्दभरी रही और तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया तो वहीं आज यह तापमान 12 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। मौसम प्रवक्ता का कहना है कि अब न्यूनतम तापमान दस डिग्री के आसपास ही बना रहेगा। दस डिग्री के नीचे नहीं आएगा।
मौसम प्रवक्ता देवेन्द्र तिवारी ने बताया कि आज और कल पश्चिमी विक्षोप का असर बना रहेगा। हालंाकि इस दौरान शहर में बारिश नहीं होगी लेकिन बादल छाए रहेंगे। जिससे तापमान में उछाल आएगा और ठंड से हलकी राहत मिलेगी। वहीं जनवरी के अंतिम सप्ताह तक ठंड का असर बना रहेगा। फरवरी में जरूर ठंड से राहत मिलेगी।
पिछले कुछ दिनों से सर्द हवाओं की रफ्तार के आगे पारा धराशायी हो गया। इस सीजन में सोमवार को पहली बार पारा लुढक़कर 6 डिग्री पर आ गया जो अब तक का इस सीजन में सबसे कम तापमान रहा। उत्तरी सर्द हवाओं के कारण औंधे मुंह नीचे गिरे पारे ने ठिठुरन बढ़ा दी है। दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे खिसक गया। ठण्ड ने एक बार फिर जमकर जोर मारा है।
एक हफ्ते तक पश्चिमी विक्षोप का प्रभाव हावी होने से पारा इतरा रहा था। जम्मू काश्मीर और हिमाचल में हुई भारी वर्षा और ओलावृष्टि के कारण उत्तरी सर्द हवाओं का फिर से आगमन हो गया, जिससे ठण्ड अपना असर दिखाने लगी है। तापमान में गिरावट का दौर शुरू हुआ। मौसम के अचानक तीखे मिजाज ने जनजीवन को प्रभावित कर रखा है। चारों तरफ  से सर्द हवाओं का हमला हो रहा है।
उत्तरी हवाओं ने तापमान की अकड़ ढीली कर दी। पिछले दो दिनों से शहर में कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही थी। दिन में भी कपकपी छूठ रही थी। हालांकी सोमवार को धूप खिली लेकिन ठंडक बनी रही। आज मंगलवार को पश्चिमी विक्षोप के कारण सुबह से धूप खिली वहीं मौसम में ठंडक दो दिनों की अपेक्षा कम ही बनी रही। फरवरी से सर्दी का असर धीरे-धीरे कम हो जाएगा।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » 6 डिग्री से अचानक 12 डिग्री पर उछला पारा

Top Headlines

हुलिया बदलकर भाग रहा था कातिल, लेकिन बच नहीं सका! , बरगी थाना पुलिस ने  दबोचा,निकाला जुलूस

जबलपुर, (जयलोक)।   जबलपुर के बरगी थाना क्षेत्र के ग्राम सालीवाड़ा में हुए चर्चित नमामि यादव हत्याकांड का पुलिस ने सफल

Live Cricket