Download Our App

Home » Uncategorized » नौकरी के पहले दिन 26 वर्षीय आईपीएस अधिकारी की हादसे में मौत

नौकरी के पहले दिन 26 वर्षीय आईपीएस अधिकारी की हादसे में मौत

आईपीएस हर्षवर्धन अपनी पहली पोस्टिंग में जॉइनिंग देने जा रहे थे
बेंगलुरु/नई दिल्ली (जयलोक)। कर्नाटक कैडर के 2023 बैच के आईपीएस हर्षवर्धन अपनी पहली पोस्टिंग के लिए ज्वाइनिंग देने जा रहे थे, तभी अचानक हुए सडक़ हादसे में उनकी मौत हो गई। मध्य प्रदेश निवासी आईपीएस की गाड़ी रविवार देर शाम हादसे का शिकार हो गई, जिसमें उनकी मौत हो गई। उनके निधन पर सीएम सिद्धारमैया ने शोक जताया है। कर्नाटक के हासन जिले से प्राप्त जानकारी अनुसार आईपीएस अफसर हर्षवर्धन की सडक़ हादसे में मौत हो गई। वह अपनी पहली तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने जा रहे थे। पुलिस के अनुसार कर्नाटक कैडर के 2023 बैच के आईपीएस अधिकारी हर्षवर्धन मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। दुर्घटना रविवार देर शाम को हुई। हर्षवर्धन जिस पुलिस वाहन से जा रहे थे उसका हासन तालुक के किट्टाने के निकट टायर फट गया, जिसके बाद चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सडक़ किनारे एक घर और पेड़ से टकरा गया। पुलिस के अनुसार, हर्षवर्धन होलेनरसीपुर में परिवीक्षाधीन सहायक पुलिस अधीक्षक के तौर पर ड्यूटी पर रिपोर्ट करने के लिए हासन जा रहे थे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वर्धन के सिर में गंभीर चोटे आईं और इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई, जबकि चालक मंजेगौड़ा को मामूली चोटें आईं हैं।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » नौकरी के पहले दिन 26 वर्षीय आईपीएस अधिकारी की हादसे में मौत

Top Headlines

Live Cricket