Download Our App

Home » दुनिया » महाकाल की पूजा में ठगी करने वाले पुरोहित प्रतिनिधि को कलेक्टर ने रंगे हाथ पकड़ा, एक अन्य भी धराया

महाकाल की पूजा में ठगी करने वाले पुरोहित प्रतिनिधि को कलेक्टर ने रंगे हाथ पकड़ा, एक अन्य भी धराया

उज्जैन/भोपाल (जयलोक)। महाकालेश्वर मंदिर में एक बार फिर दर्शन के नाम पर 10 लोगों से ठगी हुई। गुरुवार सुबह उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह ने यूपी और गुजरात के 10 लोगों के साथ विप्र दर्शन के नाम पर ठगी कर रहे मंदिर के पुरोहित प्रतिनिधि और एक अन्य को पैसे लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। दोनों आरोपियों को महाकाल थाने भिजवाया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाने पर एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार, महाकाल मंदिर प्रशासक सहित सभी 10 फरियादियों को आवेदन देने के लिए भेजा गया है। एडीएम अनुकूल जैन ने बताया कि, कलेक्टर नीरज सिंह रोजाना की तरह सुबह दर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान नंदी हॉल में 10 श्रद्धालु उन्हें दर्शन करते हुए नजर आए। कलेक्टर ने सभी श्रद्धालुओं से बातचीत कर जाना की वह नंदी हॉल तक कैसे पहुंचे। इस पर श्रद्धालुओं ने बताया कि उन्हें पुरोहित प्रतिनिधि राजेश भट्ट और एक अन्य व्यक्ति लेकर आए हैं। उसने प्रति व्यक्ति 11 सौ रुपए लिए और भगवान महाकाल को जल अर्पित करने का झांसा दिया। ये सुनते ही कलेक्टर ने सभी भक्तों समेत दोनों आरोपियों को महाकाल थाने भिजवा दिया।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » महाकाल की पूजा में ठगी करने वाले पुरोहित प्रतिनिधि को कलेक्टर ने रंगे हाथ पकड़ा, एक अन्य भी धराया
best news portal development company in india

Top Headlines

इसी सप्ताह भाजपा को मिल सकता है संगठन महामंत्री, आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक के बाद चर्चा तेज

भोपाल (जयलोक)। आने वाले समय में सत्ता, संगठन और संघ में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भाजपा विधायकों

Live Cricket