Download Our App

Home » जीवन शैली » मथुरा, संभल तो कभी भोज में मंदिरों को तोड़ा गया, सनातन ही राष्ट्रीय धर्म-योगी आदित्यनाथ

मथुरा, संभल तो कभी भोज में मंदिरों को तोड़ा गया, सनातन ही राष्ट्रीय धर्म-योगी आदित्यनाथ

अयोध्या। यूपी के अयोध्या में आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। यहां सीएम की हेलीपैड रामकथा पार्क पर उतरा। मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी में दर्शन करने के बाद रामलला के दर्शन किए। इसके बाद धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने के लिए अशर्फी भवन पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अशर्फी भवन के पास मंडप में आयोजित पंच नारायण महायज्ञ में आहुति अर्पित की। इस मौके पर सीएम ने कहा कि श्रीहरि की कृपा से यह सृष्टि संचालित है। अयोध्या धाम त्रेतायुग की अवधारणा को जिंदा कर रहा है। विश्व मानवता को बचाना है तो सनातन धर्म को सुरक्षित रखना होगा।
सीएम ने कहा कि विरासत को विस्मृत कर हम भौतिक विकास को नहीं बनाए रख सकते। विरासत और भौतिक विकास का समन्वय होना चाहिए। भारत की परंपरा इष्ट देवों, धर्म स्थलों, मान बिंदुओं से है।  इन मूल्यों को याद कर आगे बढ़ेंगे तो भारत बना रहेगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में नया भारत विकसित भारत के रूप में आगे बढ़ रहा है।
सीएम ने कहा कि विश्व मानवता को बचाना है तो सनातन धर्म को सुरक्षित रखना होगा। सनातन धर्म सुरक्षित है तो सब सुरक्षित हैं। कोई मत, मजहब नहीं है। इसमें सबके कल्याण की बात की गई हो। सनातन धर्म में वसुदेव कुटुंबकम की बात कही गई है। दुनिया के हर जाति, मत, मजहब, संप्रदाय के लोगों को विपत्ति के समय सनातन धर्म ने शरण दिया। लेकिन, आज दुनिया में हिंदुओं के साथ क्या हो रहा है? बांग्लादेश में क्या हो रहा है? हम सभी देख रहे हैं। पाकिस्तान-अफगानिस्तान में पहले क्या हुआ?  सीएम ने कहा कि कभी काशी विश्वनाथ तो कभी राम जन्मभूमि, मथुरा, संभल, हरिहर भूमि तो कभी भोज में मंदिरों को नष्ट किया जाता है, तोड़ा जाता है, अपवित्र किया जाता है। जिन्होंने अपवित्र किया मंदिरों को उनके कुल वंश नष्ट हुए। दुनिया के अंदर विश्व शांति की स्थापना करना है तो सनातन धर्म ही कर सकता है। भारत के अंदर सनातन धर्म ही राष्ट्रीय धर्म है। इसकी रक्षा संरक्षण के लिए हम सबको मिलकर कार्य करना होगा।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जीवन शैली » मथुरा, संभल तो कभी भोज में मंदिरों को तोड़ा गया, सनातन ही राष्ट्रीय धर्म-योगी आदित्यनाथ
best news portal development company in india

Top Headlines

उषा भार्गव कांड में डॉ. व्ही.व्ही. श्रीवास्तव की गवाही मंंडला में दर्ज कराई गई थी

तभी प्रधानमंत्री नेहरू ने जबलपुर को गुंडों का शहर कहा था फोटेा कैप्शन = डॉ. वीवी श्रीवास्तव शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद

Live Cricket