Download Our App

Home » Uncategorized » 13 साल के बच्चे को तेंदुए ने नोचा

13 साल के बच्चे को तेंदुए ने नोचा

छतरपुर (जयलोक)। छतरपुर जिले के किशनगढ क्षेत्र में तेंदुए के हमले का मामला सामने आया है। जहां 13 वर्षीय बालक पर हमला किया गया, जिसमें वह गंभीर घायल हुआ है। जिसे पहले स्थानीय अस्पताल फिर जिला अस्पताल छतरपुर रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक घटना दीवान बाबा के पास की है। जहां तेंदुए ने राह चलते किशोर पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में 13 वर्षीय करोड़ी आदिवासी गंभीर रूप से घायल हुआ है। तेंदुए के हमले में किशोर के मुंह और पैर में पीछे की तरफ गंभीर जख्म हैं। घायल को पहले किशनगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल छतरपुर रेफर किया गया। जहां उसे ट्रामा सर्जिकल वार्ड में भर्ती किया गया और इलाज जारी है। हमले की घटना की सूचना पर किशनगढ़ वन परिक्षेत्र बफर जोन अमला भी अस्पताल पहुंचा और घटना की जानकारी कर जांच और अग्रिम कार्रवाई में लगा हुआ है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » 13 साल के बच्चे को तेंदुए ने नोचा
best news portal development company in india

Top Headlines

चाय की दुकान पर पीएचई का कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़ाया, जबलपुर लोकायुक्त ने छिंदवाड़ा में की कार्यवाही

जबलपुर (जयलोक)।आज मंगलवार को जबलपुर लोकायुक्त कार्यालय के द्वारा छिंदवाड़ा पीएचई विभाग छिंदवाड़ा में ठेकेदार से रिश्वत लेते हुए दो

Live Cricket