Download Our App

Home » अपराध » चंदन गुप्ता हत्याकांड 28 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, 50 हजार का लगा जुर्माना

चंदन गुप्ता हत्याकांड 28 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, 50 हजार का लगा जुर्माना

लखनऊ। कासगंज में चंदन गुप्ता हत्याकांड में दोषी ठहराए गए 28 आरोपियों को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है और 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।बता दें कि एक दिन पहले बृहस्पतिवार को ही एनआईए की विशेष अदालत ने 28 आरोपियों को दोषी करार दिया था, जबकि दो को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया था। कासगंज में 26 जनवरी 2018 को तिरंगा यात्रा के दौरान भडक़े दंगे में चंदन गुप्ता की हत्या कर दी गई थी।  एनआईए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश न्यायमूर्ति विवेकानंद शरण त्रिपाठी ने सरकार बनाम सलीम व अन्य के मामले में गुरुवार को यह फैसला सुनाया। अदालत ने दोष सिद्ध हो चुके आरोपी बरकतुल्लाह के खिलाफ गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी करने का भी आदेश दिया। सभी आरोपियों को आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 341, 336, 307, 504, 506 और वसीम, नसीम, मोहसिन, राहत, बबलू और सलमान को राष्ट्रध्वज अपमान निवारण अधिनियम की धारा – 2 और आयुध अधिनियम की धारा 2/25 जबकि अभियुक्त सलीम को आयुध अधिनियम की धारा 25/27 के अंतर्गत भी दोषी करार दिया गया है। दोषी पाए गए आरोपी सलीम के अदालत में पेश नहीं होने पर उसके खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी किया गया है।

पीथमपुर में कचरा जलाने को लेकर तनाव बढ़ा,दो युवकों ने किया आत्मदाह का प्रयास,पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » चंदन गुप्ता हत्याकांड 28 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, 50 हजार का लगा जुर्माना