Download Our App

Home » Uncategorized » लम्हेटाघाट- भेड़ाघाट में बनने जा रहे देश का पहला जियो पार्क परिवर्तन का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा राकेश सिंह

लम्हेटाघाट- भेड़ाघाट में बनने जा रहे देश का पहला जियो पार्क परिवर्तन का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा राकेश सिंह

जबलपुर, जय लोक। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने जबलपुर स्थित लम्हेटाघाट-भेड़ाघाट में बनने जा रहे देश के पहले जियो पार्क के डिज़ाइन के संदर्भ में विगत दिवस जीएसआई,पर्यटन विकास निगम एवं लॉर्ड्स कल्चरल रिसोर्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ बैठक कर इसकी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की तत्पश्चात अधिकारियों के साथ स्थल पहुँचकर निरीक्षण किया। स्थल निरीक्षण के दौरान विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई और भविष्य को देखते हुए इसके निर्माण की योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।
मंत्री श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि देश का पहला जियो पार्क जबलपुर में बनने जा रहा है तो इसकी डीपीआर इस तरह तैयार की जाए कि जियो पार्क पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण केंद्र बनकर सामने आए।
इस दौरान क्षेत्रीय विधायक नीरज सिंह, प्रशांत पोल, जीएसआई के डिप्टी जनरल डॉ.एस.एस सरकार व अधिकारीगण, मध्यप्रदेश टूरिज्म के जॉइंट डायरेक्टर , कलेक्टर दीपक सक्सेना व अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » लम्हेटाघाट- भेड़ाघाट में बनने जा रहे देश का पहला जियो पार्क परिवर्तन का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा राकेश सिंह

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!