Download Our App

Home » Uncategorized » तन्हाई बार एण्ड रेस्टोरेन्ट की संपत्ति कुर्क की गई, बकाया राशि जमा करने के लिए 3 दिन का नोटिस जारी

तन्हाई बार एण्ड रेस्टोरेन्ट की संपत्ति कुर्क की गई, बकाया राशि जमा करने के लिए 3 दिन का नोटिस जारी

जबलपुर (जयलोक)। नगर निगम द्वारा राजस्व वसूली अभियान में सख्ती दिखाते हुए बकायादारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के दिशा-निर्देशन में 23 बड़े करदाताओं की संपत्तियों को कुर्क किया गया। यह कार्रवाई संभाग क्रमांक 7, 8, 10, 13 और 15 के अंतर्गत की गई। बकायादारों को 24 घंटे का नोटिस जारी कर कहा गया कि वे बकाया करों की राशि जमा करें, अन्यथा कुर्क की गई संपत्तियों को नीलाम किया जाएगा।
इसमें तन्हाई बार एण्ड रेस्टोरेन्ट के मालिक सरदार रजिन्दर सिंह पर 5 लाख 18 हजार 558 रुपये की राशि बकाया पाई गई, जिसके बाद उनकी संपत्ति को कुर्क किया गया और उन्हें 3 दिन का अंतिम नोटिस जारी किया गया। इसी तरह गोपीबाई उर्फ शांतिबाई चौधरी पर 8 लाख 81 हजार 280 रुपये की राशि बकाया होने पर भी कुर्की की कार्रवाई की गई।
नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों और राजस्व विभाग के कर्मचारियों की उपस्थिति में यह कुर्की की कार्रवाई की गई। निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने सभी बकायादारों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द बकाया राशि जमा करें, ताकि निगम द्वारा की जाने वाली अप्रिय कार्रवाई से बच सकें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह वसूली अभियान आगे भी जारी रहेगा और बकायादारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

अन्य प्रदेशों के वाहन चालकों से वसूला जा रहा जुर्माना

 

 

 

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » तन्हाई बार एण्ड रेस्टोरेन्ट की संपत्ति कुर्क की गई, बकाया राशि जमा करने के लिए 3 दिन का नोटिस जारी

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!