Download Our App

Home » Uncategorized » 2500 करोड़ का बाजार से नया कर्ज उठाया

2500 करोड़ का बाजार से नया कर्ज उठाया


डॉ. नवीन जोशी
भोपाल (जयलोक)। राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक के मुम्बई कार्यालय के माध्यम से अपनी गवर्मेन्ट सिक्युरिटीज का विक्रय कर बाजार से 2500 करोड़ रुपये का नया कर्ज उठाया। इस कर्ज का पूर्ण भुगतान सोलह साल बाद किया जायेगा और इस बीच साल में दो बार कूपन रेट पर ब्याज का भुगतान भी किया जायेगा। वर्तमान वित्त वर्ष में अब तक राज्य सरकार कुल 24 हजार 500 करोड़ रुपयों का बाजार से कर्ज ले चुकी है तथा उस पर कर्ज का कुल भार साढ़े तीन लाख करोड़ रुपयों से ज्यादा है। कर्ज लेने के लिये राज्य सरकार ने अपना सालाना बजट अच्छा बताया है यानि वर्ष 2021-22 में उसका राजस्व आधिक्य 4 हजार 814.54 करोड़ रुपये ज्यादा था और वर्ष 2022-23 में 1 हजार 499 करोड़ 3 लाख रुपये ज्यादा था। राजस्व आधिक्य से अभिप्राय वर्ष में प्राप्त राजस्य आय का किये गये राजस्व व्यय से अधिक होना है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » 2500 करोड़ का बाजार से नया कर्ज उठाया