Download Our App

Home » भारत » संभल की शाही मस्जिद की छत पर चढ़े इमाम दे रहे अजान

संभल की शाही मस्जिद की छत पर चढ़े इमाम दे रहे अजान

इमाम साहब का बिना लाउडस्पीकर के अजान देते वीडियो हुआ वायरल

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद की छत पर चढक़र इमाम साहब का मुंह से अजान देते वायरल वीडियो सुर्खियां बना हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह बिना लाउडस्पीकर के पुराने दौर की तरह मस्जिद की छत पर चढक़र अजान दे रहे हैं। उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। दरअसल उत्तर प्रदेश में धार्मिक स्थलों पर अवैध लाउडस्पीकर बैन हैं। ऐसे में धार्मिक स्थलों पर बिना लाउडस्पीकर के कार्यक्रम किए जा रहे है। संभल में भी मस्जिदों से बिना लाउडस्पीकर के बिना अजान दी जा रही है। लेकिन इस दौरान एक वायरल वीडियो हो रहा है। यह वीडियो संभल की शाही जामा मस्जिद का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मस्जिद की छत से इमाम साहब मुंह से अजान दे रहे हैं।
दिन भर में 5 वक्त की नमाज होती है। इसके लिए मस्जिद की मीनारों से अजान देने की परंपरा रही है। बाद में लाउडस्पीकरों पर अजान दी जाने लगी। लेकिन अब ध्वनि प्रदूषण के चलते इन पर बैन लगाया गया है। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने धार्मिक स्थलों से अवैध या तय सीमा से तेज आवाज में बजने वाले लाउडस्पीकरों को उतरवा दिया है।
बीते साल संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसा यहां भडक़ी थी। इस दौरान चार लोगों की मौत हो गई थी और कई पुलिस कर्मी घायल हुए थे। जिसके बाद से पुलिस प्रशासन चप्पे-चप्पे पर तैनात है और नजर बनाए हुए है। बीते दिनों प्रशासन के बैन के बावजूद लाउडस्पीकर से यहां की मस्जिद से अजान दी गई।
जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने एक्शन लेते हुए मस्जिद के मौलाना पर कार्यवाही की थी। संभल में अब तक तीन मस्जिदों के इमाम पर तेज आवाज में लाउडस्पीकर से अजान दिए जाने पर कार्रवाई की जा चुकी है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » भारत » संभल की शाही मस्जिद की छत पर चढ़े इमाम दे रहे अजान

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!