Download Our App

Home » Uncategorized » नेशनल लोक अदालत 8 मार्च को

नेशनल लोक अदालत 8 मार्च को    

जबलपुर (जयलोक)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार पूरे देश में 8 मार्च को नेशनल लोक अदालत का आयोजन तालुका स्तर से सर्वोच्च न्यायालय तक किया जा रहा हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जानकारी दी गई कि इसी अनुक्रम में राज्य प्राधिकरण एवं प्रधान जिला न्यायाधीश आलोक अवस्थी के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय जबलपुर एवं तहसील न्यायालय सिहोरा एवं पाटन में लोक अदालत का आयोजन किया जावेगा।लोक अदालत में राजीनामा योग्य प्रीलिटिगेशन एवं न्यायालय में लंबित प्रकरणों का निराकरण किया जायेगा, जिसके अंतर्गत चैक बाउंस के केसेस, आपराधिक राजीनामा योग्य प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, पारिवारिक विवाद से संबंधित प्रकरण एवं अन्य सभी प्रकार के सिविल प्रकृति के प्रकरण जिनका निराकरण राजीनामा से हो सकता है। इस लोक अदालत में इस लोक अदालत में निराकृत किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि अभी तक समस्त न्यायालयों से लगभग 10487 प्रकरण लोक अदालत के लिए चिन्हित कर रेफर किये गये है।

 

दैनिक जय लोक के सवालों पर मंत्री प्रहलाद पटेल के बेबाक जवाब

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » नेशनल लोक अदालत 8 मार्च को

Top Headlines

Live Cricket