Download Our App

Home » राजनीति » दिल्ली विधानसभा में हंगामा, आतिशी समेत सभी आप विधायक निलंबित

दिल्ली विधानसभा में हंगामा, आतिशी समेत सभी आप विधायक निलंबित

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में आज मंगलवार को हंगामे के साथ कार्यवाही शुरु हुई। एलजी के अभिभाषण के बीच में ही आम आदमी पार्टी के विधायक हंगामा करने लगे। इससे नाराज स्पीकर ने विपक्ष की नेता आतिशी समेत आप के सभी विधायकों को विधानसभा से पूरे दिन के लिए निलंबित कर दिया। एलजी ने अपने अभिभाषण में कहा कि सरकार पांच प्रमुख चीजों पर काम करेगी जिसमें यमुना, प्रदूषण, भ्रष्टाचार मुक्त शासन, अनाधिकृत कॉलोनियों का नियमितकरण शामिल है। एलजी के अभिभाषण के दौरान बीजेपी विधायक मोदी-मोदी के नारे लगाते रहे।
उधर आप विधायक हाथ में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की तस्वीर लेकर विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करते नजर आए। मीडिया से बात करते हुए विपक्ष की नेता आतिशी ने कहा कि बीजेपी ने सीएम दफ्तर और मंत्रियों के कार्यालयों से बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की तस्वीर निकालकर पीएम मोदी की फोटो लगा दी है। उन्होंने कहा कि मैं बीजेपी से पूछना चाहती हूं कि क्या पीएम मोदी बाबा साहेब से बड़े हो गए हैं? इसके खिलाफ आप ने प्रदर्शन किया और हम सदन से लेकर सडक़ तक प्रदर्शन करते रहेंगे, जब तक बाबा साहेब की तस्वीर उनकी जगह नहीं लगा दी जाती है।

मध्यप्रदेश की 18 से अधिक औद्योगिक नीतियों की शुरूआत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया दो दिवसीय ग्लोबल समिट का उद्घाटन

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » दिल्ली विधानसभा में हंगामा, आतिशी समेत सभी आप विधायक निलंबित
best news portal development company in india

Top Headlines

सौ करोड़ की सौगात के लिए मदन महल पहाड़ी पर आज से चल रहा हथौड़ा, पर्ची वालों को तेवर में विस्थापित किया जा रहा, बांस, बल्ली, तिरपाल दे रहा प्रशासन, सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर 650 से अधिक अतिक्रमण हटाने का काम शुरू

Live Cricket