Download Our App

Home » राजनीति » तानाशाही की सारी हदें पार कर दीं, बीजेपी पर भडक़ीं आतिशी

तानाशाही की सारी हदें पार कर दीं, बीजेपी पर भडक़ीं आतिशी

आप विधायकों की परिसर में आने की रोक पर बीजेपी पर भडक़ीं आतिशी, कहा

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा सत्र का आज (27 फरवरी) को तीसरा दिन है। इसी बीच आम आदमी पार्टी के विधायकों को दिल्ली विधानसभा परिसर में एंट्री करने से रोका गया है। बता दें, विधानसभा सत्र के दूसरे दिन आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों को 3 दिन के लिए सस्पेंड कर दिया गया था। वहीं, अब विधायकों को परिसर में भी आने नहीं दिया जा रहा है। जिसको लेकर नेत प्रतिपक्ष आतिशी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है।
आम आदमी पार्टी की विधायक और नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि पार्टी ने सत्ता में आने के बाद तानाशाही की सारी हदें पार कर दी हैं। आतिशी ने सोशल मीडिया पर इस मुद्दे पर सख्त रुख अपनाया है और कहा है कि, बीजेपी सरकार ने च्जय भीमज् के नारे लगाने की वजह से तीन दिन के लिए आम आदमी पार्टी के विधायकों को दिल्ली विधानसभा से निलंबित कर दिया है।
उन्होंने आगे कहा कि, च्च्आज भी भाजपा ने लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए विधायकों को विधानसभा परिसर में प्रवेश तक नहीं करने दिया। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि चुने हुए प्रतिनिधियों को विधानसभा परिसर में घुसने से रोका गया हो।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा की तानाशाही न केवल विधानसभा की कार्यवाही को प्रभावित कर रही है, बल्कि यह लोकतंत्र के बुनियादी मूल्यों का भी उल्लंघन कर रही है।
इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा – दिल्ली विधानसभा में 27 फरवरी डिप्टी स्पीकर के चुनाव और शराब नीति पर बहस जारी रहेगी। दिल्ली विधानसभा का सत्र आज सुबह 11.00 बजे शुरू हो चुका है। सदन में विशेष उल्लेख (नियम-280) के तहत सदस्य कुछ अहम मुद्दे उठा सकते हैं, जिसके बाद डिप्टी सीएम का चुनाव होगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की तरफ से डिप्टी स्पीकर के लिए मोहन सिंह बिष्ट का नाम दिया गया है। जिसका समर्थन मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा करेंगे।

12वीं की परीक्षा शुरू, 247 बच्चों ने नहीं दिया पेपर, नकल का कोई प्रकरण नहीं

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » तानाशाही की सारी हदें पार कर दीं, बीजेपी पर भडक़ीं आतिशी
best news portal development company in india

Top Headlines

50 हजार से अधिक आदिवासियों को चिकित्सा लाभ दिलवा चुके है रोटरी कैम्प

संसाद विवेक तन्खा के विशेष प्रयासों से विभिन्न क्षेत्रों में लगातार लग रहे स्वस्थ शिविर जबलपुर (जयलोक)।शहडोल जिले के लिए

Live Cricket