Download Our App

Home » अपराध » कांग्रेस कार्यकत्र्ता हिमानी हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

कांग्रेस कार्यकत्र्ता हिमानी हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

रोहतक। रोहतक में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता हिमानी नरवाल हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या का आरोपी हिमानी का जान-पहचान वाला बताया जा रहा है। इस गिरफ्तारी से पहले तक हिमानी मर्डर केस को राजनीतिक नजरिये से देखा जा रहा था।
हरियाणा के रोहतक में हिमानी नरवाल मर्डर केस के एक आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। दरअसल बीती रात दिल्ली से 2 लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लिया गया था। जब उनसे पूछताछ की गई तो एक आरोपी ने हत्या करना स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी की गई है। पुलिस सूत्रों की मानें तो हिमानी की हत्या उसी के घर में की गई थी और उसका शव उसी के घर के एक सूटकेस में मिला था। हिमानी हत्या कांड के पीछे का कारण ब्लैकमेलिंग बताया जा रहा है। इससे पहले रविवार को हिमानी की मां सविता ने दावा करते हुए कहा था कि 28 फरवरी को कांठवाड़ी में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के प्रोग्राम में हिमानी को हिस्सा लेना था। इसी दौरान से बेटी लापता हो गई और उसके बाद 1 मार्च को उसका शव सांपला के पास सूटकेस में पाया गया था। पुलिस ने रविवार शाम शव का पोस्टमॉर्टम कराया, जिसके बाद परिवार ने डेडबॉडी लेने से इनकार कर दिया था।
पुलिस ने शव को रोहतक पीजीआई की मॉर्च्युरी में रखवाया। इसी बीच पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बयान सामने आया जिसमें उन्होंने कहा कि 28 फरवरी को कांठवाड़ी में उनका तो कोई कार्यक्रम था ही नहीं।
यहां बताते चलें कि हिमानी का शव शनिवार 1 मार्च को सांपला बस स्टैंड के निकट फ्लाईओवर के पास झाडिय़ों में मिलना बताया गया था। पहचान नहीं होने की स्थिति में पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। इसके बाद हिमानी की मॉं रविवार दोपहर पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचीं थीं। यहां उन्होंने कहा था कि बेटी के हत्यारों की जब तक गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। इसी बीच यह आरोप भी लगाया गया कि कांग्रेस से जुड़े कुछ लोगों ने कम उम्र में उसकी बढ़ती लोकप्रियता के कारण हत्या की है।
अब जबकि हिमानी हत्या मामले के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और सूत्रों का दावा है कि उसकी हत्या राजनीतिक नहीं बल्कि ब्लैकमेलिंग के कारण हुई है। इस तरह से हिमानी हत्याकांड एक बार फिर नया मोड़ लेता दिख रहा है। पुलिस फिलहाल आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से बच रही है।

ट्रंप की सुरक्षा में चूक, रिसोर्ट के ऊपर उडऩे लगा विमान एफ-16 ने खदेड़ा

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » कांग्रेस कार्यकत्र्ता हिमानी हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार
best news portal development company in india

Top Headlines

वर्चस्व बनाने के लिए जिला न्यायालय में फोड़ा था सुतली बम, मुख्य आरोपी फरार, पाँच आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

जबलपुर (जयलोक)। जिला न्यायालय परिसर में सुतली बम फोडऩे वाले पाँच आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेज

Live Cricket