Download Our App

Home » Uncategorized » महाकौशल के साथ अन्याय कब तक? जबलपुर-मुंबई फ्लाइट फिर बंद होने पर सांसद विवेक तन्खा ने सरकार को घेरा

महाकौशल के साथ अन्याय कब तक? जबलपुर-मुंबई फ्लाइट फिर बंद होने पर सांसद विवेक तन्खा ने सरकार को घेरा

जबलपुर (जयलोक)। जबलपुर और महाकौशल के लोगों को एक और बड़ा झटका लगा है। 30 मार्च से जबलपुर-मुंबई की सीधी फ्लाइट बंद होने जा रही है, जिससे हजारों यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इस फैसले पर राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और सरकार को आड़े हाथों लेते हुए सवाल किया-‘डबल इंजन सरकार का क्या फायदा, जब जबलपुर की जनता हवाई सुविधा से ही वंचित रह जाए?’ विवेक तन्खा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सरकार और एयरलाइंस पर निशाना साधते हुए पूछा कि जब जबलपुर से मुंबई जाने वाली फ्लाइट में यात्रियों की भरपूर संख्या है, तो इसे बंद करने का क्या तर्क है? उन्होंने इसे महाकोशल क्षेत्र के साथ खुला अन्याय करार दिया और सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की माँग की।

छात्र, व्यापारी और मरीजों को होगा बड़ा नुकसान

मुंबई की सीधी उड़ान बंद होने से व्यापारियों, छात्रों और मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए जाने वाले मरीजों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। खासकर कैंसर और गंभीर बीमारियों के मरीजों के लिए यह उड़ान बेहद महत्वपूर्ण थी। अब यात्रियों को मजबूरी में या तो नागपुर और भोपाल जाना पड़ेगा, या फिर लंबी ट्रेन यात्रा करनी होगी।

हवाई सेवा समिति ने चेताया,विरोध प्रदर्शन की तैयारी

जबलपुर हवाई सेवा समिति ने इस निर्णय के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है। समिति का कहना है कि जबलपुर को हवाई यात्रा के क्षेत्र में लगातार उपेक्षा झेलनी पड़ रही है। जब देशभर में छोटे शहरों को एयर कनेक्टिविटी से जोड़ा जा रहा है, तब जबलपुर की उड़ानों को बार-बार बंद किया जा रहा है।

सरकार से जवाब की माँग-क्या जबलपुर को मिलेगा उसका हक?

राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा और जबलपुर के यात्रियों ने इस मुद्दे पर सरकार से तत्काल दखल देने और फ्लाइट सेवा को फिर से चालू करने की मांग की है। अब देखना होगा कि क्या सरकार इस विरोध पर ध्यान देती है, या फिर जबलपुर की जनता को एक बार फिर मायूसी हाथ लगती है। क्या जबलपुर को उसकी हवाई सुविधा वापस मिलेगी या यात्रियों को फिर से परेशानी झेलनी पड़ेगी?

 

प्रहलाद पटेल के बयान पर कांग्रेस की राजनीति, बड़ा मुद्दा बनाने में जुटी कांग्रेस

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » महाकौशल के साथ अन्याय कब तक? जबलपुर-मुंबई फ्लाइट फिर बंद होने पर सांसद विवेक तन्खा ने सरकार को घेरा

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!