Download Our App

Home » Uncategorized » चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के जश्न के दौरान हिंसा, अब हालात काबू में

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के जश्न के दौरान हिंसा, अब हालात काबू में

भोपाल (जयलोक)। चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की जीत के बाद निकले जुलूस में महू के कुछ इलाकों में हिंसा हो गई। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रण में किया। सोमवार सुबह सभी प्रमुख बाजार खुल गए हैं और स्थिति सामान्य है। महू में पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कलेक्टर आशीष सिंह के मुताबिक हालात काबू में हैं, आरोपियों की पहचान की जा रही है। इस हिंसा में पांच से छह लोगों के घायल होने की सूचना है। विधायक उषा ठाकुर ने बताया कि 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, सभी आरोपियों की पहचान की जा रही है। हिंसा फैलाने वाले हर शख्स को गिरफ्तार किया जाएगा। उषा ठाकुर ने कहा कि जिन क्षेत्रों में लोगों के घर और दुकान जलाए वहां तो कोई रैली नहीं निकली थी। भारत की जीत के बाद लोग जश्न मना रहे थे। आतिशबाजी के दौरान दो गुटों में झड़प हो गई उसके बाद लोगों के बीच मारपीट हुई। घटना रविवार रात करीब 10 बजे की है।

 

दूध बाँटने जा रहे बुजुर्ग को ट्रक ने रौंदा

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के जश्न के दौरान हिंसा, अब हालात काबू में

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!