Download Our App

Home » Uncategorized » पेंशनर्स ने माँगों को लेकर किया जलसत्याग्रह

पेंशनर्स ने माँगों को लेकर किया जलसत्याग्रह

माँ नर्मदा में उतरकर किया हनुमान चालीसा का पाठ

जबलपुर (जयलोक)। अपनी माँगों को लेकर कई दिनों से संघर्ष करते आ रहे पेशनर्स की माँगे जब हर जगह से अनसुनी कर दी गईं तो पेशनर्स ने आंदोलन करने का निर्णय लिया। जिसके तहत आज बुजुर्ग पेंशनर्स ने गौरीघाट में जलसत्यागृह करते हुए हनुमान चालीसा का पाठ किया और माँ नर्मदा से प्रदेश सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की।
इस मामले में पेंशनर्स एसोसिएशन के एसपी उरमलिया ने बताया कि पिछले कई दिनों से पेंशनर्स अपनी माँगों को लेकर जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक ज्ञापन सौंपते आ रहें है। लेकिन इन ज्ञापनों की अनदेखी की गई हैं। जिसके कारण आज उन्हें जल सत्यागृह का रास्ता अपनाना पड़ा। श्री उरमलिया ने कहा कि पाँच सूत्रीय माँगों को लेकर यह पेंशनर्स का जलसत्यागृह चल रहा है। इसके बाद भी अगर उनकी माँगों को ध्यान नहीं दिया गया तो वे आगे अपना आंदोलन तेज करेंगे।
श्री उरमलिया ने कहा कि पिछले 24 सालों से उनकी माँगों को अटकाया जा रहा है। ना तो तीन प्रतिशत उन्हें महँगाई भत्ता दिया जा रहा है ना ही अन्य सुविधाएँ। जिससे प्रदेश के साढ़े चार लाख पेंशनर्स परेशान हैं। उन्होंने कहा कि अब तक कई मंत्रियों को वे ज्ञापन सौंप चुके हैं लेकिन अब यह ज्ञापन माँ नर्मदा को अर्पित किया गया है ताकि वे प्रदेश सरकार को सद्बुद्धि दें और उनकी माँगे सुनी जाएं।

जीतू पटवारी को नए चेहरों की खोज

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » पेंशनर्स ने माँगों को लेकर किया जलसत्याग्रह

Top Headlines

Live Cricket