Download Our App

Home » Uncategorized » अंतरिक्ष से सुरक्षित लौटी सुनीता विलियम्स

अंतरिक्ष से सुरक्षित लौटी सुनीता विलियम्स

फ्लोरिडा। अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने बुधवार को सुबह 3.27 बजे फ्लोरिडा के तट पर स्पेसएक्स ड्रैगन फ्रीडम अंतरिक्ष यान में यात्रा करते हुए पृथ्वी पर अपने कदम रखे। जैसे ही कैप्सूल पानी में लैंड हुआ कि इस ऑपरेशन में जुटे अधिकारियों ने राहत की सांस ली। कैप्सूल के पृथ्वी पर पहुंचते ही इसे एक रिकवरी वेसल पर उठाया गया। साइड हैच को खोलकर चारों अंतरिक्ष यात्रियों को बाहर निकाला गया। क्रू-9 के कमांडर निक हैग ग्राउंड क्रू की मदद से सबसे पहले ड्रैगन कैप्सूल से बाहर आए। इसके बाद रॉसकोसमॉस के अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोर्बुनोव बाहर आए।इसके बाद सुनीता विलियम्स को बाहर निकाला गया। कैप्सूल से बाहर निकलते हुए हाथ हिलाते हुए मुस्कुराते हुए पृथ्वी की गुरुत्वाकर्षण को महसूस किया। बुच विलमोर कैप्सूल से बाहर आने वाले अंतिम अंतरिक्ष यात्री थे। अंतरिक्ष यात्रियों के सुरक्षित रूप से बाहर निकलने पर सभी खुश दिखे।बता दें कि इन अंतरिक्ष यात्रियों ने मंगलवार को अंतरिक्ष से प्रस्थान किया था और 17 घंटे की यात्रा करके पृथ्वी पर लौटे। अब इनको ह्यूस्टन भेजा जाएगा जहां वे 45 दिनों के पुनर्वास कार्यक्रम से गुजरेंगे।

 

पिता के जवान बेटों की हत्या हुई है और प्रशासन ने संवेदनशून्यता दिखाई-विधायक लखन घनघोरिया

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » अंतरिक्ष से सुरक्षित लौटी सुनीता विलियम्स

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!