Download Our App

Home » अपराध » तेंदुए के हमले से घायल हुए मनोविज्ञानिक आशीष

तेंदुए के हमले से घायल हुए मनोविज्ञानिक आशीष

जबलपुर (जयलोक)। शहर के महाराष्ट्र हाई स्कूल में पढ़े मनोवैज्ञानिक आशीष महाजन तेंदुए के हमल से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। करीब 15 मिनिट तक चली इस लड़ाई में तेंदुए की भी मौत हो गई है। मामला महाराष्ट्र के रत्नागिरी टोंडली वरेली गाँव का है। यहां आशीष महाजन अपने परिवार के साथ कुछ समय बीताने गए हुए थे। कहा जा रहा है कि मनोवैज्ञानिक आशीष महाजन, जो कि जबलपुर के महाराष्ट्र हाई स्कूल के 1988 बैच के छात्र रह चुके हैं, अपने फार्महाउस में थे। तभी फार्म हाउस के बाहर उनके कुत्ते के भौंंकने की आवाज सुनाई दी। जब वे फार्म हाउस से बाहर निकले तो वहां एक तेंदुआ कुत्ते पर हमला करने की फिराक में था तभी आशीष महाजन ने तेंदुए को भगाने का प्रयास किया। लेकिन तेंदुए ने आशीष महाजन पर ही हमला कर दिया। आशीष महाजन और तेंदुए के बीच चल रही लड़ाई की आवाज सुनकर उनकी पत्नी भी बाहर आई और उन्होंने आत्मरक्षा और आशीष महाजन को तेंदुए से बचाने के लिए नुकीले भाले से तेंदुए पर हमला किया। जिससे भाला तेंदुए के गले के आरपार हो गया और तेंदुए की भी मौत हो गई। घायल आशीष महाजन को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रत्नागिरी के वन अधिकारी गिरिजा देसाई-पाटिल ने बताया कि मारा गया तेंदुआ लगभग 2 साल की मादा थी।

 

नगर निगम के हिस्से की 500 सौ करोड़ की जमीन 20 करोड़ में संजय पाठक के परिजनों के नाम!

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » तेंदुए के हमले से घायल हुए मनोविज्ञानिक आशीष
best news portal development company in india

Top Headlines

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी का गौ प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध का शंखनाद, नफरत का इक नगमा है, शायद न सुनें दुनिया वाले  फिर भी देखें आवाज मेरी दूर कहां तक जाती है, गौ माता की रक्षा का अभियान

संच्चिदानंद शेकटकर, प्रधान संपादक जबलपुर (जय लोक)। ज्योतिष पीठ के जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी सरस्वती देश के सबसे बड़े

Live Cricket