Download Our App

Home » जीवन शैली » एक स्कूल जहां शिक्षा के साथ रामस्तुति और हनुमान जयंती पर होते हैं विविध आयोजन

एक स्कूल जहां शिक्षा के साथ रामस्तुति और हनुमान जयंती पर होते हैं विविध आयोजन

आधुनिक शिक्षा के साथ हमारी धार्मिक सांस्कृतिक जड़ों से भी बच्चों का जुड़ाव जरूरी – अनुराग सोनी

जबलपुर (जयलोक)। वर्तमान समय के परिदृश्य में निजी स्कूलों में आधुनिक शिक्षा का जितना जोर है उतना ही भारत की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति बच्चों के जुड़ाव का अभाव नजर आता है। इस बीच एक सुखद अनुभव देने वाली खबर यह है कि शहर के एक आधुनिक शिक्षा के लिए विख्यात स्कूल ब्रिटिश फोर्ड फाउंडेशन में विगत कई वर्षों से इस परंपरा को प्रारंभ किया गया है कि बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ हमारी धार्मिक सांस्कृतिक जड़ों से भी जोडऩे का कार्य किया जा रहा है। इस स्कूल में जहां आधुनिक शिक्षा और खेलकूद के आधुनिक उपकरण के साथ-साथ विदेशी शिक्षकों को बच्चों को पढऩे के लिए आमंत्रित किया जाता है वहीं इसी शाला में समय-समय पर बच्चों को रामस्तुति और हनुमान जयंती के उपलक्ष में भजन कीर्तन के साथ ही कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाता है। यहां के शिक्षक बच्चों को रामस्तुति हनुमान चालीसा से लेकर श्री राम के और श्री हनुमान के भजन भी सिखाते हैं।
अभी हाल ही में शाला के वार्षिक का आयोजन के दौरान स्कूली बच्चों ने माता महाकाली पर केंद्रित एक अभिनय भी प्रस्तुत किया था। इस अभिनय की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुए थे और सनातनी समाज के बीच में इसकी काफी प्रशंसा हुई थी। इस स्कूल के बच्चों का स्कूल छूटने के बाद बस में लौटते समय श्री राम के भजन गाते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था जिसकी काफी सराहना की गई थी।
स्कूल के संचालक अंतरराष्ट्रीय प्रेरक और शिक्षक अनुराग सोनी का कहना है कि भारत की परंपराओं से बच्चों को रूबरू कराना भी शिक्षा नीति का एक प्रमुख अंग है। हम बच्चों को आधुनिक शिक्षा देकर विश्व की प्रतिस्पर्धा में बराबर से खड़ा करना चाहते हैं तो उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम और श्री हनुमान, माता महाकाली के संबंध में भी धार्मिक जानकारियां देकर उनकी जड़ों को मजबूत करना चाहते हैं। हमारी शाला में यह कार्य कई वर्षों से चल रहा है और आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जीवन शैली » एक स्कूल जहां शिक्षा के साथ रामस्तुति और हनुमान जयंती पर होते हैं विविध आयोजन