Download Our App

Home » अपराध » नाइजीरियन युवक से मिले दस लाख रूपये, सिविल लाइन पुलिस ने रेलवे स्टेशन के बाहर से पकड़ा

नाइजीरियन युवक से मिले दस लाख रूपये, सिविल लाइन पुलिस ने रेलवे स्टेशन के बाहर से पकड़ा

जबलपुर (जयलोक)।  सिविल लाइन पुलिस ने रेलवे स्टेशन के बाहर से एक नाइजीरियन युवक को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से दस लाख रुपये नगद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इस बात की जानकारी आयकर विभाग को दी है। पुलिस ने विदेशी नागरिक को जाँच में सहयोग करने की बात पर दस्तावेजी कार्रवाही के बाद छोड़ा है।  सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि नाइजीरियन युवक को प्लेटफार्म 6 के बाहर से पकड़ा गया है।
पुलिस रूटीन चैकिंग कर रही थी, तभी पुलिस को विदेशी युवक दिखाई दिया। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उन्हे कुछ शक हुआ। युवक के पास से मिले बैग की तलाशी ली गई तो उसमें दस लाख रूपये नगद मिले। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम इग्वे पैट्रिक निवासी नाइजीरिया बताया। बैग में 5 सौ और दो सौ के नोट मिले। विदेशी नागरिक ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह अपनी रकम, मनी एक्सजेंच के माध्यम से लेकर आया है।

 

भनोत के बनाये कांग्रेस पार्षद कर रहे भाजपा के  मंत्री राकेश सिंह का गुणगान और महापौर का विरोध, किसकी शह पर अवैध कॉलोनी बनाई है, किसकी शिकायत पर हो गए नतमस्तक -लगे गंभीर आरोप

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » नाइजीरियन युवक से मिले दस लाख रूपये, सिविल लाइन पुलिस ने रेलवे स्टेशन के बाहर से पकड़ा

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!