Download Our App

Home » कानून » मॉकड्रिल और ब्लैक आउट का पालन ना करने वालों पर लगेगा जुर्माना

मॉकड्रिल और ब्लैक आउट का पालन ना करने वालों पर लगेगा जुर्माना

कलेक्टर दीपक सक्सेना ने जनप्रतिनिधियों की बैठक में कहा

जबलपुर (जयलोक)। कलेक्टर दीपक सक्सेना की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट में नागरिक सुरक्षा के लिए आयोजित मॉक ड्रिल के संबंध में जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मॉक ड्रिल के उद्देश्य और गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल एक पूर्व अभ्यास है जिसका उद्देश्य नागरिकों की आपातकालीन तैयारियों को परखना है, ताकि संकट के समय नागरिक घबराएं नहीं। इस दौरान युद्ध, आतंकी हमले, भूकंप, आग, भीषण दुर्घटना, रासायनिक दुर्घटना आदि से निपटने के लिए प्रशासनिक तैयारियों का अभ्यास किया जाता है।
कलेक्टर श्री सक्सेना ने कहा कि दो मिनट तक एक पैटर्न में सायरन (रेड अलट्र्स) बजने पर ब्लैक आउट करना होगा। यदि सतत अभ्यास और चेतावनी के बाद भी ब्लैकआउट का पालन नहीं करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध फाइन और अन्य दंडात्मक कार्रवाई की जा सकेगी। कलेक्टर श्री सक्सेना ने इसमें जनप्रतिनिधियों से सुझाव और सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि नागरिक प्रशिक्षण और सहयोग से ही हम नागरिक सुरक्षा को मजबूत बना सकते हैं।
बैठक में महापौर जगत बहादुर सिंह, विधायक  अशोक रोहाणी, डॉ. अभिलाष पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा मुकेश गोटिया, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय, नगर निगम कमिश्नर श्रीमती प्रीति यादव, अपर कलेक्टर सुश्री मिशा सिंह और एडिशनल एसपी आनंद कलादगी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » कानून » मॉकड्रिल और ब्लैक आउट का पालन ना करने वालों पर लगेगा जुर्माना
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket