Download Our App

Home » Uncategorized » कॉलेज पहुँचे मुख्यमंत्री, स्टूडेंट्स में जोश, बोले- यह सरप्राइज बेहद खास

कॉलेज पहुँचे मुख्यमंत्री, स्टूडेंट्स में जोश, बोले- यह सरप्राइज बेहद खास

इन्दौर। मंगलवार को इंदौर में आयोजित होने वाली कैबिनेट बैठक के लिए आए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने होलकर साइंस कॉलेज पहुंच कर विद्यार्थियों से संवाद किया। यह क्षण विद्यार्थियों के लिए शुभाशीष से कम नहीं था। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव को अपने सामने पाकर विद्यार्थियों के चेहरे की खुशी अलग ही दिख रही थी, चारों तरफ खुशी का माहौल था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव, कैबिनेट बैठक के पूर्व होलकर साइंस कॉलेज का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने हार्टिकल्चर लैब का अवलोकन एवं फिजिकल एजुकेशन विंग के विद्यार्थियों से चर्चा भी की।
खेल के प्रति किया प्रोत्साहित- विद्यार्थियों से संवाद के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें मन लगा कर पढ़ाई करने एवं खेल कूद गतिविधियों में सहभागिता करने हेतु प्रेरित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं, विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल गतिविधियों में सुविधाओं का विस्तार कर रही है। हमारे होनहार खिलाडिय़ों ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। आप सभी से मिलकर हमारी ऊर्जा भी दोगुनी हो जाती है। छात्रों ने कहा कि यह सरप्राइज बेहद खास रहा। छात्रों ने सीएम के साथ खूब फोटो भी खिंचवाए।

 

जीवन की कठिनाइयों से डरो मत, दुर्बलता को त्यागकर उनका सामना करो

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » कॉलेज पहुँचे मुख्यमंत्री, स्टूडेंट्स में जोश, बोले- यह सरप्राइज बेहद खास

Top Headlines

हुलिया बदलकर भाग रहा था कातिल, लेकिन बच नहीं सका! , बरगी थाना पुलिस ने  दबोचा,निकाला जुलूस

जबलपुर, (जयलोक)।   जबलपुर के बरगी थाना क्षेत्र के ग्राम सालीवाड़ा में हुए चर्चित नमामि यादव हत्याकांड का पुलिस ने सफल

Live Cricket