Download Our App

Home » Uncategorized » मेहनत ही हमारी सफलता का मूल मंत्र है-डॉ. अनुराग सोनी

मेहनत ही हमारी सफलता का मूल मंत्र है-डॉ. अनुराग सोनी

जबलपुर (जयलोक)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् जबलपुर महानगर के त्रिदिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर गुरुकुल 2.0 का समापन हो गया।
अंतर्राष्ट्रीय प्रेरक और ब्रिटिश फोर्ट फाउंडेशन स्कूल के संस्थापक डॉ. अनुराग सोनी ने बताया कि सफलता का मूल मंत्र हमारी मेहनत है। हमें किस प्रकार से इस इंटरनेट मीडिया के जमाने में रचनात्मक दिशा में आगे बढऩा है साथ ही समाज के लिए भी कार्य करना है।

छात्र-छात्राओं को इंग्लिश विषय की दी जानकारी

अभाविप का ‘गुरुकुल 2.0’ व्यक्तित्व विकास शिविर के संपन्न कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने शिक्षा के प्रति अपने विचार रखे। शिक्षक लोकेश व्यास ने भी बच्चों का मार्गदर्शन किया और इंग्लिश और अन्य विषयों पर उन्हें महत्वपूर्ण बिंदुओं से अवगत कराया।
तीन दिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर में जबलपुर महानगर के 300 से अधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही। अलग-अलग सत्रों में विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन के लिए कई अधिकारियों व कोचिंग संस्थानों के संचालकों का मार्गदर्शन मिला। समापन सत्र में प्रमुख रूप से प्रांत संगठन मंत्री मनोज यादव, महानगर संगठन मंत्री सतीश गुप्ता, गौरव तिवारी, लोकेश व्यास, सह मंत्री शोभित मिश्रा, तनीश पांडेय, अनमोल सोनकर समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

पूर्व मंत्री बघेल समेत परिवार पर दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » मेहनत ही हमारी सफलता का मूल मंत्र है-डॉ. अनुराग सोनी

Top Headlines

हुलिया बदलकर भाग रहा था कातिल, लेकिन बच नहीं सका! , बरगी थाना पुलिस ने  दबोचा,निकाला जुलूस

जबलपुर, (जयलोक)।   जबलपुर के बरगी थाना क्षेत्र के ग्राम सालीवाड़ा में हुए चर्चित नमामि यादव हत्याकांड का पुलिस ने सफल

Live Cricket