Download Our App

Home » Uncategorized » 9 वर्ष की अभिज्ञा ने किया कमाल

9 वर्ष की अभिज्ञा ने किया कमाल

भाषण प्रतियोगिता में कॉलेज छात्राओं को पछाड़ा, दूसरा स्थान किया हासिल

जबलपुर (जयलोक)। अहिल्यादेवी होल्कर की जयंती के मौके पर भाजपा द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कार्यक्रम की श्रृंखला में केंट में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज छात्राओं ने बढ़चढक़र हिस्सा लिया। इन्हीं प्रतिभागियों के बीच 9 साल की एक बालिका ने भाषण प्रतियोगिता में ऐसा कमाल दिखाखा कि प्रतियोगिता में शामिल कॉलेज छात्राएं भी उसके भाषण को सुनकर हैरान रह गए। 9 वर्ष की बालिका ने सब को पीछे करते हुए प्रतियोगिता में दूसरा स्थाना हासिल किया।
यह कार्यक्रम शासकीय कन्या महाविद्यालय, कैंट विधानसभा में आयोजित किया गया था। भाषण प्रतियोगिता जिसका विषय लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर के जीवन चरित्र पर रखा गया था, इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों की प्रतिभावान छात्राओं ने माता अहिल्याबाई होलकर की वेशभूषा में सजीव रूप में प्रस्तुत होकर, उनके जीवन, आदर्शों एवं अतुलनीय योगदान पर अत्यंत प्रेरणादायी और प्रभावशाली वक्तव्य दिए।
इस प्रतियोगिता में सबसे छोटी न्यूज़ एंकर अभिज्ञा जैन (9 वर्ष) ने अपनी वकतृत्व कला की दम पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को पीछे छोड़ते हुए भाषण प्रतियोगिता मे द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छोटी सी उम्र में अभिज्ञा की वकतृत्व कला एवं प्रतिभा को देखते हुए विधायक अशोक रोहाणी एवं भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने उसे उत्कृष्ट भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी।

विकास कार्यों का श्रेय लेने अलग अलग प्लेटफॉर्म पर दिख रहे नेता

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » 9 वर्ष की अभिज्ञा ने किया कमाल

Top Headlines

Live Cricket