Download Our App

Home » Uncategorized » यूपी में बारिश बनी काल, आकाशीय बिजली गिरने से 25 लोगों की मौत

यूपी में बारिश बनी काल, आकाशीय बिजली गिरने से 25 लोगों की मौत

लखनऊ। यूपी में भीषण गर्मी के बाद बारिश ने लोगों को राहत दी है, लेकिन यह राहत कई परिवारों के लिए आफत बन गई। बीते 2 दिनों में प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से करीब 25 लोगों की मौत हो चुकी है। सिर्फ 24 घंटों में 12 लोग इस कुदरती कहर की चपेट में आकर अपनी जान गवां चुके हैं। इन घटनाओं में सबसे ज्यादा नुकसान प्रयागराज जिले में हुआ है, जहां 4 लोगों की मौत हुई। लोगों का कहना है कि तेज बारिश के दौरान अचानक बिजली गिरी, जिससे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। वहीं जौनपुर में आकाशीय बिजली से 3 लोगों की जान गई।
गोरखपुर और ललितपुर में 2-2 लोगों की मौत हुई है। बरेली में तेज बारिश और बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। इन घटनाओं ने लोगों के साथ-साथ प्रशासन को भी सतर्क किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इन हादसों पर दुख जताया है और अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पीडि़त परिवारों को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता दी जाए। साथ ही, मौसम विभाग और जिला प्रशासन को सतर्कता बरतने को कहा है।
मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली से बचने के जरूरी उपाय बताएं जिनमें बारिश और आंधी के समय खुले मैदानों में ना जाएं। पेड़, बिजली के खंभे या ऊंची इमारतों के पास खड़े ना हों। घर के अंदर रहें और बिजली के उपकरणों से दूरी बनाएं। जब तक मौसम पूरी तरह साफ ना हो जाए, सुरक्षित स्थान पर ही रहें। आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में बढ़ोतरी को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश और आंधी के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है।

 

 जयलोक के पूर्व संपादक जयंत वर्मा : बहुआयामी जूझ के रणवीर

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » यूपी में बारिश बनी काल, आकाशीय बिजली गिरने से 25 लोगों की मौत

Top Headlines

Live Cricket