Download Our App

Home » अपराध » कैसे शहर पहुँचे नकली नोट आरोपी से पुलिस कर रही पूछताछ

कैसे शहर पहुँचे नकली नोट आरोपी से पुलिस कर रही पूछताछ

हनुमानताल पुलिस ने कल पकड़े थे दो लाख 94 हजार रूपये के नकली नोट

जबलपुर (जयलोक)। शहर की हनुमानताल पुलिस ने कल बड़ी मात्रा में नकली नोट बरामद किए हैं। यह नकली नोट घमापुर इलाके में रहने वाला एक युवक किसी को सप्लाई करने के लिए निकला था। लेकिन ये नोट बाजारों में पहुँचते उसके पहले ही पुलिस ने मुखविर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसके कब्जे से दो लाख 94 हजार रूपये के नकली नोट बरामद किए हैं।
हनुमानताल थाना प्रभारी धीरज राज ने बताया कि कल सूचना मिली कि 1 व्यक्ति 500-500 के नकली नोट बड़ी मात्रा में लेकर किसी को देने मंडी मदार टेकरी के पास आ रहा है। सूचना पर बताये स्थान पर मंडी मदार टेकरी कब्रिस्तान के पास दबिश दी गई जहां मुखाबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति स्कूल वाला पि_ू बैग लिये दिखा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसने पूछताछ पर अपना नाम रवि दाहिया निवासी शुक्ला होटल घमापुर बताया। जिसके पिठ्ठू बैग की तलाशी लेेने पर बैग के अंदर 500-500 रूपये के 6 बंडल रखे थे जिनमे कई नोट एक ही नम्बर के थे तथा गांधी जी का वाटर मार्क चिन्ह नहीं दिख रहा था। नोट नकली होना पाये जाने से आरोपी के कब्जे से 5 बंडलों में 500 रूपये वाले 100-100 नग तथा एक बंडल में 88 नग नोट कुल 588 नग नकली 500 रूपये वाले 2 लाख 94 हजार रूपये के होना पाये गए।
हनुमानताल पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी पुलिस को गुमराह कर रहा है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में नकली नोट युवक को कहा से मिले। इससे यह भी पता चल पाएगा कि ये नकली नोट आखिर कहां छप रहे हैं। पुलिस को उम्मीद है कि युवक से पूछताछ में नकली नोट के कारोबार से जुड़े कई लोगों के नाम सामने आएंगे।

साइप्रस में मोदी ने डिजिटल क्रांति और इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश पर दिया जोर

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » कैसे शहर पहुँचे नकली नोट आरोपी से पुलिस कर रही पूछताछ
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket